मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर देहात अग्निकांड पर बोले ओवैसी- बीजेपी सिर्फ तोड़ना और बर्बाद करना चाहती है, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पलटवार, कहा -ओवैसी जब भी बोलता है जहर ही बोलता है

हैदराबाद/नई दिल्ली: कानपुर देहात के थाना रुरा क्षेत्रान्तर्गत मंडौली गांव में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर हुई मौत की घटना को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा…

कानपुर देहात अग्निकांड पर बोले ओवैसी- बीजेपी सिर्फ तोड़ना और बर्बाद करना चाहती है, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पलटवार, कहा -ओवैसी जब भी बोलता है जहर ही बोलता है
कानपुर देहात अग्निकांड पर बोले ओवैसी- बीजेपी सिर्फ तोड़ना और बर्बाद करना चाहती है, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पलटवार, कहा -ओवैसी जब भी बोलता है जहर ही बोलता है | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद/नई दिल्ली: कानपुर देहात के थाना रुरा क्षेत्रान्तर्गत मंडौली गांव में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान  मां-बेटी की जिंदा जलकर हुई मौत की घटना को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर निशाना साधा है| ओवैसी ने कहा कि बीजेपी सिर्फ तोड़ना और बर्बाद करना चाहती है, जोड़ना नहीं चाहती है| ओवैसी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया और कहा कि ओवैसी के मुंह से जब भी कुछ निकलता है जहर ही निकलता है.



कानपुर देहात अग्निकांड पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज गुरुवार को कहा कि,''उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की राजनीति करने वालों ने एक मां और बेटी की जान ले ली। ये देश को बुलडोजर से चलाना चाहतें हैं संविधान से नहीं। आप (भाजपा) सिर्फ तोड़ना और बर्बाद करना चाहते हैं जोड़ना नहीं चाहतें|''



ओवैसी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  कहा कि,औवेसी साहब के मुंह से जब भी निकलता है तो जहर ही निकलता है। वे कभी कायदे की बात नहीं करते। जिन्ना तो चले गए जिन्ना के वारिस के रूप में कई लोग बच गए हैं|


कानपुर देहात के मंडौली गांव में अतिक्रमण हटाने में जिंदा जलीं मां-बेटी: लेखपाल व एसडीएम निलंबित, एफआईआर दर्ज़ 

विदित हो कि,कानपुर देहात के थाना रुरा क्षेत्रान्तर्गत  मंडौली गांव में सोमवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान झोपड़ी में आग लगने से महिला प्रमिला दीक्षित (41) और और उसकी बेटी नेहा (21) की जलकर मौत हो गई थी। जबकि मृतका प्रमिला के कृष्ण कुमार आग में झुलस गए| घटना के बाद मंगलवार को लेखपाल व एसडीएम को निलंबित कर दिया गया था| 



कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।