नई दिल्ली: पेगासस जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है| कांग्रेस ने जासूसी कांड को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''लोकतंत्र में विरोधी नेताओं, पत्रकारों और खुद के मंत्रियों की जासूसी कर रहे हैं। श्री राहुल गांधी जी की भी जासूसी की गई है। इसकी जांच से पहले मोदी जी से पूछताछ हो और अमित शाह का इस्तीफा हो|
कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''जिन लोगों की जासूसी की गई है, क्या वो आतंकवादी हैं? जो अख़बार आजादी की लड़ाई के लिए लड़े, उनकी भी जासूसी की गई है। जो देश के लिए लड़ रहे हैं, उन सैनिकों के मुखियाओं के भी पीछे ये लोग लगे हुए हैं|
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,''जासूसी के इस मामले को हम सदन में उठाएंगे। अभी तो नाम आते जा रहे हैं। हम सभी दल मिलकर इस मामले को उठाएंगे। हम पूरे देश के लोगों को सच बताएंगे और लड़ेंगे|
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा,''मोदी जी डिजिटल इंडिया की बात करते हैं। लेकिन ये डिजिटल इंडिया नहीं, सर्विलांस इंडिया का रूप हमारे सामने मोदी जी पेश कर रहे हैं| NSO वाले खुद कह रहे हैं कि पेगासस का इस्तेमाल सरकारों द्वारा उग्रवाद से लड़ने के लिए किया जाता है। जबकि हकीकत में मोदी जी के विरोधियों के खिलाफ पेगासस का इस्तेमाल किया जा रहा है|
अधीर रंजन चौधरी ने कहा,'''लवासा जी मोदी जी की आज्ञा मानने के लिए तैयार नहीं थे; हमारे श्री राहुल गांधी जी कहते हैं कि, "मैं मोदी जी से नहीं डरता, देशवासियों के लिए बोलता रहूंगा"- इसलिए इन लोगों के खिलाफ पेगासस का इस्तेमाल किया गया | जिस परिवार के लोगों ने, इंदिरा गांधी जी ने, राजीव गांधी जी ने देश के लिए शहादत दी, उनके परिवार के राहुल जी की ये लोग जासूसी करा रहे हैं। राहुल जी की बातें इनको चुभती हैं, इसलिए ये उनकी जासूसी करा रहे हैं |
कांग्रेस सांसद चौधरी ने कहा,''हम इस मुद्दे को लोकसभा में पूरे जोर-शोर से उठाएंगे। आज मंत्री जी बयान देकर तुरन्त भाग गए। हमने उनका बयान निकलवाया है। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे| अगर भाजपा सरकार में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है, तो अमित शाह को इस्तीफा देकर खुद को लोगों के सामने पेश कर देना चाहिए |
पेगासस जासूसी कांड: कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- मोदी सरकार ने देशद्रोह किया, ..देशद्रोही जासूस सरकार', पूछे कई सवाल