मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पाकिस्तान: बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 30 लोगों की मौत, 74 घायल

पाकिस्तान: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर होने से 30 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए| पंजाब प्रांत में सोमवार तड़के एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 30 लोगों…

पाकिस्तान: बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 30 लोगों की मौत, 74 घायल
पाकिस्तान: बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 30 लोगों की मौत, 74 घायल | फ़ोटो: TVL News

पाकिस्तान: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर होने से 30 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए| पंजाब प्रांत में सोमवार तड़के एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 30 लोगों की मौत हो गई और 74 घायल हो गए| मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।  हादसा मुजफ्फरगढ़ के डेरा गाजी खान के पास तनुसा रोड पर हुआ। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 



अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना तब हुई जब लाहौर के दक्षिण पूर्व में 466 किमी (289 मील) दूर डेरा गाजी खान जिले में सुबह लगभग 5.40 बजे (0040 GMT) एक कंटेनर ट्रक से एक बस की टक्कर हो गई। बचाव सेवा द्वारा घायलों और मृतकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।डेरा गाजी खान टीचिंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ नजीबुर रहमान ने बताया, "30 लोगों की मौत हो गई है और 74 घायल हो गए हैं।"



अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने बताया कि 18 लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। बाकी घायलों का इलाज जारी है। इसमें कुछ की हालत गंभीर है। जिला आपातकाल अधिकारी डॉ. नैय्यर आलम ने बताया कि बस में 100  से अधिक यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर मजदूर थे, जो ईद के त्योहार पर छुटि्टयां मनाने घर जा रहे थे। बस सियालकोट से राजनपुर जा रही थी। राहत और बचाव कार्य जारी है। पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे घटना पर नजर बनाए हुए हैं।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।