मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एक ही विचारधारा के लोगों को मिल रही जमानत, न्याय व्यवस्था में यह सबसे बड़ा घोटाला: नवाब मलिक की याचिका खारिज होने पर संजय राउत

नागपुर: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक की तत्काल रिहाई की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। नवाब मलिक की याचिका खारिज होने के बाद शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सां…

एक ही विचारधारा के लोगों को मिल रही जमानत, न्याय व्यवस्था में यह सबसे बड़ा घोटाला: नवाब मलिक की याचिका खारिज होने पर संजय राउत
एक ही विचारधारा के लोगों को मिल रही जमानत, न्याय व्यवस्था में यह सबसे बड़ा घोटाला: नवाब मलिक की याचिका खारिज होने पर संजय राउत | फ़ोटो: TVL News

नागपुर:  सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक की तत्काल रिहाई की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। नवाब मलिक की याचिका खारिज होने के बाद शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने केंद्र पर हमला बोला। शिवसेना नेता ने कहा कि एक विचारधारा वाले लोगों को ही जमानत मिल रही है।



नवाब मलिक की याचिका खारिज होने के सवाल पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''मैंने कहा था कि ये जो राहत घोटाला, दिलासा घोटाला कोर्ट में चल रहा है , ये सब केवल एक ही विचारधारा के लोगों को मिल रहा है, दूसरों को नहीं मिलेगा। 



न्याय व्यवस्था में यह सबसे बड़ा घोटाला है

 शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत नागपुर में कहा कि " ने कहा,''देश की न्याय व्यवस्था में यह सबसे बड़ा घोटाला है...और इस बारे में इंडियन बार काउंसिल ने मेरे खिलाफ याचिका दायर की है, मैं इसका जवाब दूंगा| 




राउत क्यों बोले "राहत घोटाला"

दरअसल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया को गिरफ्तारी से 'राहत' देते हुए अंतरिम संरक्षण देने का आदेश दिया था। सोमैया युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए एकत्र किए गए धन के कथित दुरुपयोग से संबंधित एक धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं। कोर्ट के इस फैसले को संजय राउत ने कथिततौर पर "राहत घोटाला" करार दिया। 



राउत ने सवाल किया कि कैसे केवल एक ही पार्टी के लोग अदालतों द्वारा दी जाने वाली "राहत" का लाभ उठा रहे हैं। शिवसेना नेता ने कहा, "सेव विक्रांत एक घोटाला है। करोड़ों-करोड़ों रुपये एकत्र और गबन किए गए। अदालत से राहत का मतलब यह नहीं है कि कोई भ्रष्टाचार के आरोप से मुक्त हो गया है।"



उन्होंने कहा, "राहत घोटाला न्यायिक व्यवस्था पर एक हालिया दाग है। राहत घोटाला अल-कायदा और कसाब से भी गंभीर है। केवल एक पार्टी के लोग ही इस घोटाले के लाभार्थी कैसे हो सकते हैं? यह सवाल है। विक्रांत फंड के हेराफेरी का मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। दोषियों को दंडित किया जाएगा। रुको और देखो।"



बार काउंसिल ने राउत के खिलाफ दर्ज कराई

राउत के "राहत घोटाला" वाले बयान को लेकर इंडियन बार काउंसिल ने बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के खिलाफ "झूठे, निंदनीय और अवमाननापूर्ण आरोप" लगाने के लिए शिवसेना सांसद संजय राउत और अन्य के खिलाफ अवमानना याचिका-सह-जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।