मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जम्मू में CISF की बस पर आतंकी हमला: ASI एसपी पटेल शहीद, 6 जवान घायल; ASI को दी गई श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में जम्मू के चड्ढा कैंप के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे CISF के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया है| इस आतंकी हमलें में CISF के ASI एसपी प…

जम्मू में CISF की बस पर आतंकी हमला: ASI एसपी पटेल शहीद, 6 जवान घायल; ASI को दी गई श्रद्धांजलि
जम्मू में CISF की बस पर आतंकी हमला: ASI एसपी पटेल शहीद, 6 जवान घायल; ASI को दी गई श्रद्धांजलि | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में जम्मू के चड्ढा कैंप के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे CISF के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर  आतंकियों ने हमला कर दिया है| इस आतंकी हमलें में CISF के ASI एसपी पटेल शहीद हो गए,  है जबकि 6 जवान घायल हो गए हैं|  जवाबी कार्रवाई में जवानों ने सुंजवां इलाके के पास जैश-ए- मोहम्मद के आत्मघाती दस्ते के दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है।



यह आतंकी हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांबा दौरे से दो दिन पहले हुई है| 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू यात्रा से दो दिन पहले, 15 कर्मियों को ले जा रहे CISF के वाहन पर आज सुंजवां इलाके के पास आतंकवादियों ने हमला किया।



जम्मू में पुष्पांजलि समारोह के दौरान CISF के ASI एसपी पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। जम्मू के सुंजवां में सुबह की ड्यूटी के लिए CISF कर्मियों को ले जा रही एक बस पर हमले के बाद हुई एक मुठभेड़ में आज सुबह ड्यूटी के दौरान उनकी जान चली गई।



CISF के DIG (ऑपरेशन) डॉ. अनिल पांडे ने बताया,''आज सुबह करीब 4 बजे शिफ्ट बदलते समय आतंकियों ने जवानों पर हमला किया। हमले के बाद आतंकवादी भाग कर नज़दीकी क्षेत्र में छिपे जिन्हें बाद में मार गिराया। हमले में हमारे एक ASI की मृत्यु हुई है और 6 जवान घायल हुए हैं| 



सुंजवां मुठभेड़ पर जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने बताया,''रात को हुए ऑपरेशन में एक ASI एसपी पटेल की मृत्यु हुई है और कुछ जवान जख्मी हुए हैं। हम जम्मू कश्मीर पुलिस और जवानों की ओर से उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं| 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।