नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के हुबली में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये और घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की भी घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया :“कर्नाटक के हुबली में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
“हुबली में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जायेंगे.
बता दें, कर्नाटक के हुबली में भीषण सड़क हादसा हो गया था। हुबली के बाहरी इलाके में एक यात्री बस और लॉरी की आपस में टक्कर से 8 लोगों की मृत्यु हो गई और 26 लोग घायल हो गए। घटना की FIR दर्ज़ की गई। घायलों का हुबली के केआईएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।
बस और लॉरी की रफ्तार इतनी थी हादसे के बाद दोनों के परखच्चे उड़ गये| हादसे के बाद दोनों ड्राइवर समेत 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| वहीं, घायलों में कई की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है| घायल लोगों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पुलिस का कहना है कि हादसा ओवरटेक करने के कारण हुआ है|