मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दो दिवसीय जापान यात्रा संपन्न करके टोक्यो हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

टोक्यो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा संपन्न करके टोक्यो हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान की दो दिवसीय यात्रा पूर MEA ने कहा,''प्रधानम…

दो दिवसीय जापान यात्रा संपन्न करके टोक्यो हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
दो दिवसीय जापान यात्रा संपन्न करके टोक्यो हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी | फ़ोटो: TVL News

टोक्यो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा संपन्न करके टोक्यो हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान की दो दिवसीय यात्रा पूर MEA  ने कहा,''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में चौथा क्वाड लीडर्स समिट समाप्त किया है। प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति, ऑस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी की|



विदेश सचिव विनय क्वात्र ने कहा,''''क्वाड नेताओं ने कड़े शब्दों में हर तरह की आतंकी गतिविधियों की निंदा की और मुंबई और पठानकोट आतंकी हमलों के दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया|



विनय क्वात्र ने कहा,''क्वाड नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की। COVID-19 महामारी, कोविड के बाद चुनौतियों,भविष्य के लिए  स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के संदर्भ में तैयारियों पर बहुत विस्तार से चर्चा हुई| हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के उद्देश्य से एक मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत के निर्माण के लिए क्वाड देशों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के बीच एक्शन-ओरिएंटेड सहयोग पर चर्चा हुई|



प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई और बातचीत में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच नियमित बातचीत के महत्व और आवश्यकता की सराहना की गई। उन्होंने हिंद प्रशांत को मुक्त, खुला और समावेशी बनाए रखने में अपनी साझा प्रतिबद्धता को भी दोहराया है" 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।