मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

नेपाल में 'RuPay' कार्ड की शुरुआत हमारी Financial Connectivity में एक नया अध्याय जोड़ेगी: PM मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने संयुक्त रूप से जयनगर (भारत) और कुर्था (नेपाल) के बीच सीमा पार यात्री ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद…

नेपाल में 'RuPay' कार्ड की शुरुआत हमारी Financial Connectivity में एक नया अध्याय जोड़ेगी: PM मोदी
नेपाल में 'RuPay' कार्ड की शुरुआत हमारी Financial Connectivity में एक नया अध्याय जोड़ेगी: PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने संयुक्त रूप से जयनगर (भारत) और कुर्था (नेपाल) के बीच सीमा पार यात्री ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने संयुक्त रूप से नेपाल में रुपे लॉन्च किया| PM मोदी ने कहा,''नेपाल में 'RuPay' कार्ड की शुरुआत हमारी अर्थव्यवस्था की  कनेक्टिविटी में एक नया अध्याय जोड़ेगी|



PM मोदी ने कहा,'''हमारा Joint Vision Statement on Power Cooperation भविष्य में सहयोग का ब्लूप्रिंट साबित होगा। हमने पंचेश्वर परियोजना में तेज़ गति से आगे बढ़ने के महत्व पर जोर दिया। यह project इस क्षेत्र के विकास के लिए एक game changer सिद्ध होगा|



उन्होंने कहा,''''हमने भारतीय कंपनियों द्वारा नेपाल के hydropower development योजनाओं में और अधिक भागीदारी के विषय पर भी सहमती व्यक्त की। यह प्रसन्नता का विषय है कि नेपाल अपनी surplus power भारत को निर्यात कर रहा है। इसका नेपाल की आर्थिक प्रगति में अच्छा योगदान रहेगा|



मुझे इस बात की विशेष प्रसन्नता है कि नेपाल International Solar Alliance का सदस्य बन गया है। इससे हमारे क्षेत्र में sustainable, affordable और clean energy को बढ़ावा मिलेगा|



मोदी ने कहा,''PM देउबा जी और मैंने व्यापार और सभी प्रकार से cross-border connectivity initiatives को प्राथमिकता देने पर भी सहमती जताई। जयनगर-कुर्था रेल लाइन की शुरुआत इसी का एक भाग है।  दोनों देशों के लोगों के बीच सुगम, बाधारहित आदान-प्रदान के लिए ऐसी योजनायें बेहतरीन योगदान देंगी|



PM मोदी ने कहा,'''नेपाल में RuPay कार्ड की शुरुआत हमारी financial connectivity में एक नया अध्याय जोड़ेगी। अन्य projects जैसे Nepal Police Academy, नेपालगंज में Integrated Check Post, रामायण सर्किट आदि भी दोनों देशों को और करीब लाएंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।