मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गुरूग्राम: AC का कंप्रेसर फटने से घर में लगी आग, मकान मालिक की जिंदा जलकर मौत

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार को एक घर में एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगई गई| इस आग में मकान मालिक की जिंदा जलकर मौत हो गई| जानकारी के अनुसार मरने वाला व्यक्ति पेशे से इलेक्ट्रिशियन था…

गुरूग्राम: AC का कंप्रेसर फटने से घर में लगी आग, मकान मालिक की जिंदा जलकर मौत
गुरूग्राम: AC का कंप्रेसर फटने से घर में लगी आग, मकान मालिक की जिंदा जलकर मौत | फ़ोटो: TVL News

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार को एक घर में एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगई गई| इस आग में मकान मालिक की जिंदा जलकर मौत हो गई| जानकारी के अनुसार मरने वाला व्यक्ति पेशे से इलेक्ट्रिशियन था और फ्रिज व एसी रिपेयरिंग का काम करता था| आग लगने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया|



गुरूग्राम के अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि,''हमें सूचना मिली थी कि एक मकान में आग लगी है और सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। जब हम आग बुझाने मौके पर पहुंचे तो हमने देखा कि मकान के अंदर कंप्रेसर, कूलर, एसी और फ्रिज रखे हुए थे। सिलेंडर नहीं फटा है कंप्रेसर ब्लास्ट हुआ है| घटना स्थल पर दमकल की 2 गाड़ियां मौजूद हैं। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है वो फ्रिज और कूलर रिपेयर का काम करता था|



पुलिस के अनुसार पटौदी चौक के नजदीक मनोहर नगर में एसी -रेफ्रीजेरेटर मिस्त्री संजय कुमार के घर में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग लगी है| घटना के समय संजय कुमार घर में नीचे सो रहे थे और उनकी पत्नी एवं दोनों बच्चे छत पर थे| जब एसी का कंप्रेसर फटा तो धमाके की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य भागे लेकिन वह धुंए के चलते वहां तक नहीं पहुंचे| 



देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि पूरी गली में काले धुएं का गुबार फैल गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के बाद जब फायरकर्मी अंदर घुसे तो वहां एक जला हुआ शव मिला। यह शव मकान मालिक संजय का था।


हालांकि हादसे के वक्त संजय काम कर रहे थे या फिर बैठे हुए थे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने संजय के शव को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। इस घटना को लेकर न्यू कॉलोनी थाने के एसएचओ राजेश कुमार ने कहा कि कमरे में घुसने में एक घंटे से अधिक समय लगा लेकिन तब तक वह पूरी तरह से जल चुका था| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।