मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Oxygen Plants को जल्द से जल्द किया जाए चालू: ऑक्सीजन पर रिव्यु मीटिंग में PM मोदी का अधिकारियों को निर्देश

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ऑक्सीजन की वृद्धि और उपलब्धता की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को देश में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना म…

Oxygen Plants को जल्द से जल्द किया जाए चालू: ऑक्सीजन पर रिव्यु मीटिंग में PM मोदी का अधिकारियों को निर्देश
Oxygen Plants को जल्द से जल्द किया जाए चालू: ऑक्सीजन पर रिव्यु मीटिंग में PM मोदी का अधिकारियों को निर्देश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ऑक्सीजन की वृद्धि और उपलब्धता की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को देश में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी। देश भर में 1500 से अधिक पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना की जा रही हैं, जिनमें पीएम केयर्स के योगदान से स्थापित संयंत्रों के साथ-साथ विभिन्न मंत्रालयों और सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा स्थापित संयंत्र भी शामिल हैं।




पीएम केयर्स के योगदान से स्थापित पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र देश के सभी राज्यों और जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री को यह जानकारी दी गई कि पीएम केयर्स द्वारा स्थापित होने वाले सभी पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र एक बार चालू हो जाएंगे तो 4 लाख से अधिक ऑक्सीजन युक्त बिस्तर स्थापित किए जा सकेंगे। 




प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इन संयंत्रों को जल्द से जल्द चालू किया जाए और इसके लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम किया जाए। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे ऑक्सीजन संयंत्रों को जल्द से जल्द चालू कराने के संबंध में  राज्य सरकारों के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं।




प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ऑक्सीजन संयंत्रों के संचालन और रखरखाव के बारे में अस्पताल के कर्मचारियों के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में प्रशिक्षित कर्मचारी उपलब्ध हों। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को बताया कि विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया एक प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किया गया है और हमारा लक्ष्य देश में लगभग 8000 व्यक्तियों को प्रशिक्षण देने का है।




प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हमें स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर इन ऑक्सीजन संयंत्रों के कार्य प्रदर्शन और कार्यप्रणाली का पता लगाने के लिए आईओटी जैसी उन्नत प्रौद्योगिकी को स्थापित करना चाहिए। अधिकारियों ने उन्हें ऑक्सीजन संयंत्रों के प्रदर्शन की निगरानी के लिए आईओटी का उपयोग कर रहे एक पायलट के बारे में जानकारी दी





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।