बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में महिला BDC सदस्य की किडनैपिंग का विरोध करने पर उनके जेठ की बंदूक की बट से पीटकर हत्या करने की ख़बर सामने आ रही है| भाजपा नेता ने महिला बीडीसी को जबरन अपहरण कर ले जाने का विरोध करने पर जेठ की बंदूक की बट से पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस मामले के मुख्य आरोपी भाजपा प्रत्याशी के पति को बताया जा रहा है। उनके साथ में गनर भी मौजूद था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
बहराइच जिले में महिला बीडीसी के परिवार के सदस्य की हत्या पर एएसपी अशोक कुमार ने कहा,''हमने 4 ज्ञात और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा|
ASP अशोक कुमार ने बताया, ''रात करीब 2: 30 बजे थाना खैरीघाट के एक गांव में एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों की तहरीर पर 4 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है।''
मामला बहराइच के जिले खैरीघाट थाना इलाके के दीनापुरवा गांव का है। बहराइच जिले के दीनापुरवा गांव में देर रात महिला बी??ीसी सदस्य को उठाकर ले जाने की कोशिश की गई। महिला बीडीसी सदस्य के जेठ ने उसे ले जाने का विरोध किया। इस पर जेठ की बंदूक की बट से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप भाजपा प्रत्याशी के पति सुधीर यज्ञसैनी पर है।
हंगामे के बाद पुलिस ने भाजपा की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के पति सुधीर यज्ञसैनी समेत चार लोगों को नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
गौरतलब है,''भाजपा प्रत्याशी सरिता यज्ञसैनी ब्लॉक प्रमुख की दावेदार हैं। बीती रात लगभग दो बजे बीडीसी सदस्य यदुराई देवी पत्नी सुंदर लाल के घर में भाजपा प्रत्याशी के प्रति सुधीर यज्ञसैनी सरकारी गनर व अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। वहां पर महिला बीडीसी को उठाकर ले जाने लगे। जिसका विरोध परिजनों ने किया। विरोध के दौरान काफी हंगामा हुआ। मौके पर बवाल की स्थिति पैदा हो गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामला तूल पकड़ता देख भाजपा प्रत्याशी के पति बीडीसी को जबरन ले जाने लगे।
महिला बीडीसी सदस्य को ले जाने का विरोध करने पर मारपीट में महिला बीडीसी सदस्य के जेठ मायाराम पुत्र बराती के ऊपर बंदूक की बट से हमला कर दिया गया। जिससे घटनास्थल पर ही जेठ की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पूरे गांव के लोग एकत्रित हो गए।
जानकारी मिलने पर खैरीघाट थानाध्यक्ष विमलेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए थानाध्यक्ष ने जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। SP सुजाता सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के पति समेत चार नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ हत्या व अपहरण के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। सरकारी गनर का भी बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।