मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

PM मोदी ने मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से टेलीफोन पर की बातचीत, कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से टेलीफोन पर बातचीत की राष्ट्रपति सोलिह ने कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत के सहयोग और समर्थन के…

PM मोदी ने मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से टेलीफोन पर की बातचीत, कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी
PM मोदी ने मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से टेलीफोन पर की बातचीत, कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से टेलीफोन पर बातचीत की राष्ट्रपति सोलिह ने कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत के सहयोग और समर्थन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।



दोनों नेताओं ने मालदीव में भारत के सहयोग से चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और कोविड महामारी की बाधाओं के बावजूद इनके कार्यान्वयन की तीव्र गति पर संतोष व्यक्त किया।



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मालदीव भारत की 'पड़ोसी देश पहले' की नीति और क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (सागर) की समुद्री दूरदृष्टि का एक केंद्रीय स्तंभ है।



प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के रूप में मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के चुने जाने पर राष्ट्रपति सोलिह को बधाई भी दी।



दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई इस बातचीत ने उन्हें द्विपक्षीय संबंधों की समग्र स्थिति का जायजा लेने और दोनों देशों के बीच चल रहे वास्तविक सहयोग को और तेज गति एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का अवसर प्रदान किया है।




मालदीव के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, 'जब भी मालदीव को किसी मित्र की जरूरत पड़ी, भारत हमेशा इस अवसर पर पहुंचा। वित्तीय सहायता के रूप में 25 करोड़ डॉलर के आधिकारिक हैंडओवर के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, भारत सरकार और भारत के लोगों को उनकी पड़ोसी भावना और उदारता के लिए मेरा ईमानदारी से धन्यवाद।'



जवाब में पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए मालदीव के राष्ट्रपति की भावनाओं की सराहना की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मैं आपकी भावनाओं की सराहना करता हूं, राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह! करीबी दोस्त और पड़ोसी के रूप में, भारत और मालदीव कोविड-19 के स्वास्थ्य और आर्थिक प्रभाव के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक-दूसरे का समर्थन करना जारी रखेंगे।'





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।