लखनऊ: बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हमला बोल रही है| प्रियंका गांधी ने प्रदेश की योगी सरकार से सवाल करते हुए पूछा, ‘आखिर सरकार को क्या परेशानी है खाली पड़े पद भरने में?’। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने कहा हजारों युवा अपनी भर्तियों की गुहार लेकर राजधानी लखनऊ आते हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रयागराज जिले में एक प्रतियोगी छात्र विकास कुमार सिंह (30) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना को दुखद बताया।
कांग्रेस महासचिवकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,'''आज सुबह प्रयागराज से एक युवा द्वारा आत्महत्या कर लेने की दुखद खबर मिली। खबरों के अनुसार वो नौकरी न लगने के चलते परेशान था। पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आईं हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा,''उप्र में बेरोजगारी चरम पर है। हजारों युवा अपनी भर्तियों की गुहार लेकर राजधानी लखनऊ आते हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती। उन्हें गालियां दी जाती हैं और मुकदमे लगाकर अंदर करने की धमकी दी जाती है। आखिर सरकार को क्या परेशानी है खाली पड़े पद भरने में?
इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा,''उप्र के इन युवाओं की फोटोशूट वाले सीएम के "जनता दरबार" में कोई सुनवाई नहीं है।सीएम साहब ने बैंगलोर, दिल्ली, यूपी हर जगह "4 लाख" रोजगार देने की झूठी होर्डिंग्स लगवा रखी हैं, लेकिन जरा असलियत देखिए...2018 से निकली भर्ती की फाइनल लिस्ट 2021 में आई। फाइनल लिस्ट आने के बाद भी ये युवा महीनों से इंतजार कर रहे हैं कि भर्ती दे दीजिए, लेकिन सरकार इन युवाओं को धमकी, लाठी तो दे रही है, भर्ती नहीं दे रही।युवा_विरोधी_भाजपा
प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
बता दें कि प्रतियोगी छात्र विकास कुमार सिंह (30) ने फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने स्वेच्छा से जान देने की बात कही है।विकास पुत्र अनिल सिंह मूल रूप से अंबेडकर नगर के मानिकपुर, जमूकला महाउबा गोला का रहने वाला था। वह पिछले कई सालों से शिवकुटी के नारायण आश्रम के पास किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
सुसाइड नोट
कांग्रेस महासचिवकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''उप्र के युवाओं से यूपी सरकार का व्यवहार देखिए। रोजगार की मांग को लेकर उप्र के युवा एक मंत्री के आवास पर प्रदर्शन कर रहे थे। "जनता दर्शन" का दिखावा करने वाले सीएम साहब और मंत्री जी तो उन युवाओं से नहीं मिले लेकिन पुलिस वालों को भेजकर उन्हें गाली देते हुए मुकदमे लगाने की धमकी दिलवा दी। सीएम साहब झूठ मूठ का ट्विटर पर लेखपाल बना देते हैं। पूरे देश में "4 लाख" नौकरियां देने का झूठा होर्डिंग लगवा चुके हैं, लेकिन असल में जब युवा नौकरी मांगने जाते हैं, तब उन्हें गाली और धमकी मिलती है। उप्र का युवा सब देख रहा है। एक-एक लाठी, गाली और धमकी का जवाब देगा।