मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पीएम मोदी ने लॉन्च की 5जी सेवाएं: बोले- 5G, देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक ,अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में हो रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सेवाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वै…

पीएम मोदी ने लॉन्च की 5जी सेवाएं: बोले- 5G, देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक ,अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत
पीएम मोदी ने लॉन्च की 5जी सेवाएं: बोले- 5G, देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक ,अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में हो रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सेवाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,''यह समिट तो ग्लोबल है लेकिन आवाज़ और आगाज़ लोकल है। आज 21वीं सदी के विकसित होते भारत के सामर्थ्य का, इस सामर्थ्य को देखने का, उसके प्रदर्शन का विशेष दिवस है। आज़ादी के अमृत महोत्सव के इस ऐतिहासिक कालखंड में आज की तारीख इतिहास में दर्ज़ होने वाली है\ 



PM मोदी ने कहा कि,''आज देश की ओर से, देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से, 130 करोड़ भारतवासियों को 5G के तौर पर एक शानदार उपहार मिल रहा है। 5G, देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक है। 5G, अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत है। मैं प्रत्येक भारतवासी को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं|



मोदी ने कहा कि,''जब हम 'डिजिटल इंडिया' की बात करते हैं तो कुछ लोग समझते हैं कि यह सरकारी एक योजना है। लेकिन यह सिर्फ नाम नहीं है यह देश के विकास का बहुत बड़ा विजन है। इस विजन का लक्ष्य उस टेक्नोलॉजी को आम लोगों के लिए पहुंचाना है जो आम लोगों के लिए और उनसे जुड़कर काम करे|



उन्होंने कहा,'हमने 4 स्तंभ पर, चार दिशाओं में एक साथ फोकस किया। पहला, डिवाइस की कीमत। दूसरा, डिजिटल कनेक्टिविटी। तीसरा, डेटा की कीमत। चौथा, और सबसे जरूरी, ‘डिजिटल फर्स्ट’ की सोच|



जब हम पहले स्तंभ की बात करते हैं तो, डिवाइस की कीमत की बात करते हैं, तो उससे एक बात साफ है कि इसकी कीमत तब ही कम होगी जब हम आत्मनिर्भर हों। 2014 तक हम करीब 100% मोबाइल आयात करते थे। हमने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बढ़ाया जिसकी संख्या 2 से बढ़कर 200 हो गई है|



उन्होंने कहा,''इसके बाद हमने डिजिटल कनेक्टिविटी पर काम किया। जितने ज़्यादा लोग इससे जुड़ेंगे उतना बेहतर है। 2014 तक 6 करोड़ लोग ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जुड़े थे अब यह 80 करोड़ हो चुके हैं। इंटरनेट कनेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 25 करोड़ का था जो अब करीब 85 करोड़ पहुंच रही है|



PM ने कहा,' हमारी सरकार 'इंटरनेट फॉर ऑल' के लक्ष्य पर काम कर रही है। डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ ही डेटा की कीमत भी उतनी अहम होती है। यह तीसरा स्तंभ था जिसपर हमने काम किया। हमने टेलिकॉम सेक्टर की तमाम अड़चनों को हटाया... इससे डेटा की कीमतों में कमी आई और देश में डेटा क्रांति हुई|



प्रधानमंत्री ने कहा,'  सरकार ने खुद आगे बढ़कर डिजिटल भुगतान का रास्ता आसान बनाया। सरकार ने खुद ऐप के जरिए नागरिक केंद्रित वितरण सेवा को बढ़ावा दिया। बात चाहे किसानों की हो, या छोटे दुकानदारों की, हमने उन्हें ऐप के जरिए रोज की जरूरतें पूरी करने का रास्ता दिया| आज टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति जो देश देख रहा है वो इस बात का सबूत है कि अगर सरकार सही नीयत से काम करे तो नागरिकों की नीयत बदलने में देर नहीं लगती है। 2G की नीयत और 5G की नीयत में यही फर्क है|



'देश के कोने-कोने में अगले कुछ महीनों में 5G सेवा उपलब्ध होगी: अश्विनी वैष्णव 

केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ,'देश के कोने-कोने में अगले कुछ महीनों में 5G सेवा उपलब्ध होनी शुरू होगी। अगले 6 महीने में कम से कम 200 से अधिक शहरों में इसके साथ-साथ कई कस्बों और गांवों में भी 5G सेवा शुरू होगी| कोशिश रहेगी कि अगले 2 वर्षों में देश के 80-90% इलाकों में 5G सेवा उपलब्ध हो। BSNL भी अगले वर्ष 15 अगस्त के आसपास भारत में निर्मित 5G सेवा शुरू करेगा। 5G से स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा क्षेत्र को सबसे ज्यादा फायदा होगा|




केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ,'5G सेवाओं से कई क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, लॉजिस्टिक्स, बैंकिंग में मूलभूत परिवर्तन आएगा और नई संभावना पैदा होंगी। डिजिटल क्षमताएं को बीच में रखकर उसके चारों तरफ नई सेवाएं बनेंगी|



5G वह मूलभूत तकनीक है....: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने कहा कि,'' मेरे विचार से 5G वह मूलभूत तकनीक है जो 21वीं सदी की अन्य तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, ब्लॉकचैन और मेटावर्स की पूरी क्षमता को अनलॉक करने में मदद करेगी| उन्होंने कहा,''एक नए युग की शुरुआत होने पर देश को बधाई। हम सभी को प्रेरित करने और हमें यह डिजिटल विजन देने के लिए मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं|



 यह लोगों के लिए कई नए अवसर खोलेगा: मित्तल

भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक-अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा कि,'यह एक महत्वपूर्ण दिन है। एक नए युग की शुरुआत होने वाली है। यह शुरुआत आजादी के 75वें वर्ष में हो रही है और देश में एक नई जागरूकता, ऊर्जा की शुरुआत करेगी। यह लोगों के लिए कई नए अवसर खोलेगा|



वोडाफोन-आइडिया का नेटवर्क 5G के लिए तैयार: बिड़ला

बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि,वोडाफोन-आइडिया ने काफी तैयारी की हैं। हमारा नेटवर्क 5G के लिए तैयार है। यह सिर्फ एक नई टेक्नोलॉजी नहीं है यह एक क्रांति है इसलिए हमारी कोशिश रहेगी की हम इसका हिस्सा बने|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।