मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर गर्ल्स हॉस्टल एमएमएस कांड: गर्ल्स हास्टल में छात्रा का वीडियो बनाने के मामले में एक महिला समेत तीन गिरफ्तार, सीसीटीवी की डीबीआर और मोबाइल जब्त

कानपुर: थाना रावतपुर क्षेत्र स्थित साँई निवास गर्ल्स हास्टल मे सफाईकर्मी द्वारा छात्रा का वीडियो बनाने की घटना में पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन अभियुक्तों को…

कानपुर गर्ल्स हॉस्टल एमएमएस कांड: गर्ल्स हास्टल में छात्रा का वीडियो बनाने के मामले में एक महिला समेत तीन गिरफ्तार, सीसीटीवी की डीबीआर और मोबाइल जब्त
कानपुर गर्ल्स हॉस्टल एमएमएस कांड: गर्ल्स हास्टल में छात्रा का वीडियो बनाने के मामले में एक महिला समेत तीन गिरफ्तार, सीसीटीवी की डीबीआर और मोबाइल जब्त | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: थाना रावतपुर क्षेत्र स्थित साँई निवास गर्ल्स हास्टल मे सफाईकर्मी द्वारा छात्रा का वीडियो बनाने की घटना में पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल और सीसीटीवी की डीबीआर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।



 इस संबध में थाना रावतपुर में पंजीकृत मु0अ0स0 151/2022 धारा 3547/120बी/202/509बी भादवि0 मे साँई निवास गर्ल्स हास्टल मे सफाईकर्मी द्वारा छात्रा का वीडियो बनाने की घटना में एसीपी कल्याणपुर द्वारा दो टीमो का गठन किया गया। 



मुकदमें में नामित अभियुक्तों ऋषिकुमार पुत्र स्व0 राजेन्द्र निवासी 6/1 सर्वोदयनगर थाना काकादेव कानपुर नगर उम्र 26 वर्ष,  मनोज पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश निवासी 117/एन153 रानीगंज थाना काकादेव कानपुर नगर उम्र 50 वर्ष,  संगीता उर्फ सीमा पत्नी अरविन्द निवासी 121/574 शास्त्री नगर उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



बरामदगी

1-वीवो मोवाइल फोन

2-सीसीटीबी का डीवीआर



बता दें कि, काकादेव तुलसी नगर के साईं निवास गर्ल्स हॉस्टल में सर्वोदय नगर निवासी सफाई कर्मचारी ऋषि काम करता था। छात्राओं के चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बनाता था। 29 सितंबर को एक छात्रा ने सफाई कर्मचारी ऋषि को रंगे हाथों बाथरूम के टूटे दरवाजे से अश्लील वीडियो बनाते पकड़ लिया था। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।



पुलिस के मुताबिक , सफाई कर्मी ऋषि के मोबाइल से एक-दो नहीं छात्राओं के कई अश्लील वीडियो मिले हैं। सफाई कर्मचारी के मोबाइल की जांच में इस बात की भी पुष्टि हुई है कि हॉस्टल में वह सफाई करते समय अपने मोबाइल के कैमरे को ऑन करके वीडियो रिकॉर्डिंग करता था। चुपचाप लड़कियों के फोटो भी खींचता था।  मोबाइल से मिले फोटो, वीडियो से साफ है कि उसके निशाने पर हर वक्त हॉस्टल की लड़कियां रहती थीं। छात्राओं पर सफाई कर्मी बुरी नीयत रखता था।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।