पीएम मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस से की बातचीत, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस से टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री का पद संभालने पर प्रधानमंत्री ट्रस को बधाई…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
पीएम मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस से की बातचीत, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस से टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री का पद संभालने पर प्रधानमंत्री ट्रस को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन की व्यापार मंत्री और विदेश मंत्री के रूप में उनकी पिछली भूमिकाओं में भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों में उनके बहुमूल्य योगदान की भी सराहना की।
दोनों राजनेताओं ने भारत और ब्रिटेन के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और भी ज्यादा मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
दोनों राजनेताओं ने रोडमैप 2030 पर अमल में अब तक की प्रगति, मौजूदा समय में जारी एफटीए संबंधी वार्ता, रक्षा एवं सुरक्षा संबंधी सहयोग और दोनों ही देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों सहित द्विपक्षीय हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
भारत की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दुखद निधन पर ब्रिटेन के शाही परिवार और वहां की जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 10 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।