पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं|CM ने इसे लेकर शनिवार को पटना में एक समीक्षा बैठक भी ली| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में पुलिस को सख्त निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न हो। विधि व्यवस्था का संधारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर हाल में सामाजिक सद्भाव कायम रखा जाए।
साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस बल की संख्या बढ़ाने तथा भर्ती प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण की क्षमता बढ़ाने तथा आधुनिक तरीकों से प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया।
इसके अलावा CM नीतीश कुमार ने अल्प वर्षापात से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। राज्य के प्रभावित जिलों के प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संभावित सुखाड़ की स्थिति का आंकलन कराने, किसानों को हरसंभव मदद देने तथा वैकल्पिक फसल योजना के तहत इच्छुक किसानों को जल्द से जल्द बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
खाली पदों को भरने को लेकर सीएम के निर्देश पर राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है| उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, “बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी!
माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के बाद अब पुलिस बल की संख्या बढ़ाने व भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी।
BJP को घेरते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार के युवाओं को भ्रमित कर 2 वर्ष बर्बाद करने वाली BJP के पास नौकरी/रोजगार पर कोई एजेंडा व जवाब नहीं।