मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पीएम मोदी ने ओडिशा और बंगाल में 'चक्रवात यास' प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, 1000 करोड़ की वित्तीय सहायता की घोषणा

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात यास से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया| शुक्रवार, 28 मई 2021 को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात यास से उत्पन्न…

पीएम मोदी ने ओडिशा और बंगाल में 'चक्रवात यास' प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, 1000 करोड़ की वित्तीय सहायता की घोषणा
पीएम मोदी ने ओडिशा और बंगाल में 'चक्रवात यास' प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, 1000 करोड़ की वित्तीय सहायता की घोषणा | फ़ोटो: TVL News

भुवनेश्वर:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात यास से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया| शुक्रवार, 28 मई 2021 को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात यास से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा किया|उन्होंने ओडिशा के भद्रक और बालेश्वर जिलों और पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर में चक्रवात से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया|पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में चक्रवात यास के प्रभाव पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ बैठक की। 



भुवनेश्वर में, प्रधान मंत्री ने राहत और पुनर्वास उपायों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री को बताया गया कि चक्रवात यास के कारण सबसे अधिक नुकसान ओडिशा में हुआ है, और पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए हैं।



मोदी ने तत्काल राहत संबंधी गतिविधियों के लिए 1000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। ओडिशा को 500 करोड़ रूपये तुरंत दिए जायेंगे। शेष 500 करोड़ रुपये की राशि पश्चिम बंगाल एवं झारखंड को दिए जाने की घोषणा की गई है, जोकि नुकसान के आधार पर जारी की जाएगी। केन्द्र सरकार नुकसान का संपूर्ण आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी दल को प्रभावित राज्यों का दौरा करने के लिए तैनात करेगी। इस टीम के आकलन के आधार पर आगे की सहायता दी जाएगी।



प्रधानमंत्री ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लोगों को आश्वस्त दिया कि केन्द्र सरकार इस कठिन घड़ी में राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेगी और प्रभावित इलाकों में बुनियादी ढांचे की बहाली और पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री ने चक्रवात से पीड़ित सभी लोगों के साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त की और इस आपदा के दौरान अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया।



उन्होंने चक्रवात में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।पीएम ने कहा कि हमें आपदाओं के व्यापक वैज्ञानिक प्रबंधन पर ध्यान देना जारी रखना होगा। जैसे-जैसे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आवृत्ति और उसके प्रभाव बढ़ रहे हैं, हमारी संचार प्रणालियों, नियंत्रण के प्रयासों और तैयारियों को एक बड़े बदलाव से गुजरना होगा। उन्होंने राहत के प्रयासों में बेहतर सहयोग के लिए लोगों के बीच विश्वास बनाने के महत्व के बारे में भी बताया।




पीएम मोदी ने ओडिशा सरकार की तैयारियों और आपदा प्रबंधन संबंधी गतिविधियों की सराहना की, जिसकी वजह से जानमाल का बहुत कम नुकसान हुआ है। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि ओडिशा ने इस किस्म की प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए दीर्घकालिक स्तर के नियंत्रण संबंधी प्रयास शुरू किए हैं।उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि वित्त आयोग ने भी 30,000 करोड़ रुपये की निधि का प्रावधान करके आपदा के प्रभाव को कम करने पर जोर दिया है।



बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि,''देश कोरोना महामारी के पीक पर है इसलिए हमने केंद्र सरकार पर बोझ डालने के लिए कोई तत्काल वित्तीय सहायता नहीं मांगी है और हम अपने संसाधनों से इसका प्रबंध करना चाहते हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।