मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बिहार: बारिश से हाजीपुर सदर अस्पताल जलमग्न, एक्स-रे रूम- ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी रूम से लेकर पूरे अस्पताल में घुसा पानी

हाजीपुर: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बदइंतजामी किसी से छिपी नहीं है। हाजीपुर सदर अस्पताल में बेड, डॉक्टर और दवाई से जूझ रहे मरीज के परिजनों को बरसात ने बेहाल कर दिया है। हाजीपुर का सदर अस्पताल में…

बिहार: बारिश से हाजीपुर सदर अस्पताल जलमग्न, एक्स-रे रूम- ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी रूम से लेकर पूरे अस्पताल में घुसा पानी
बिहार: बारिश से हाजीपुर सदर अस्पताल जलमग्न, एक्स-रे रूम- ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी रूम से लेकर पूरे अस्पताल में घुसा पानी | फ़ोटो: TVL News

हाजीपुर:  बिहार के सरकारी अस्पतालों में बदइंतजामी किसी से छिपी नहीं है। हाजीपुर सदर अस्पताल में बेड, डॉक्टर और दवाई से जूझ रहे मरीज के परिजनों को बरसात ने बेहाल कर दिया है। हाजीपुर का सदर अस्पताल में भारी बारिश से जलजमाव|



हाजीपुर सदर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर, आपातकालीन कक्ष और अन्य क्षेत्रों में पानी भर गया है| यास चक्रवात के चलते हुई बारिश के कारण हाजीपुर के सदर अस्पताल में जलभराव हुआ।पानी निकलने का कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं होने की वजह से हाजीपुर सदर अस्पताल जलमग्न हो गया है।




सदर अस्पताल के उप-अधीक्षक ने बताया, "पूरे अस्पताल में पानी भर गया है। इमरजेंसी को हमने ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया है। एक्स-रे रूम, ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी में भी पानी भरा हुआ है।"




अस्पताल के कैंपस से लेकर इमरजेंसी, ऑपरेशन थियेटर तक में पानी लगा है। वार्ड से निकालकर मरीज के परिजन अपने-अपने पेशेट को दूसरे जगहों पर ले गए। जो नहीं ले गए वो अब भी जूझ रहे हैं। ऑपरेशन थिएटर से लेकर इमरजेंसी वार्ड तक में सिर्फ पानी ही पानी है। पानी में ही स्ट्रेचर पर मरीज को सुलाकर अस्पताल ले जाया जा रहा है। एक्सरे रूम में पानी भरा हुआ है। ऐसी तस्वीरें हर साल देखने को मिलती है, मगर इससे निजात दिलाने की कोशिशें नहीं होती है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।