नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। 26000 घंटों की मेहनत से बनी 28 फीट ऊंची नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का मोदी ने अनावरण किया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकारों से मुलाकात कर बातचीत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''सुभाषचंद्र बोस ऐसे महामानव थे जो पद और संसाधनों की चुनौती से परे थे। उनकी स्वीकार्यता ऐसी थी कि, पूरा विश्व उन्हें नेता मानता था। उनमें साहस था, स्वाभिमान था। उनके पास विचार थे, विज़न था। उनमें नेतृत्व की क्षमता थी, नीतियाँ थीं|
मोदी ने कहा,''अगर आजादी के बाद हमारा भारत सुभाष बाबू की राह पर चला होता तो आज देश कितनी ऊंचाइयों पर होता! लेकिन दुर्भाग्य से, आजादी के बाद हमारे इस महानायक को भुला दिया गया। उनके विचारों को, उनसे जुड़े प्रतीकों तक को नजरअंदाज कर दिया गया|
प्रधानमंत्री ने कहा,''पिछले आठ वर्षों में हमने एक के बाद एक ऐसे कितने ही निर्णय लिए हैं, जिन पर नेता जी के आदर्शों और सपनों की छाप है। नेताजी सुभाष, अखंड भारत के पहले प्रधान थे जिन्होंने 1947 से भी पहले अंडमान को आजाद कराकर तिरंगा फहराया था| उस वक्त उन्होंने कल्पना की थी कि लाल किले पर तिरंगा फहराने की क्या अनुभूति होगी। इस अनुभूति का साक्षात्कार मैंने स्वयं किया, जब मुझे आजाद हिंद सरकार के 75 वर्ष होने पर लाल किले पर तिरंगा फहराने का सौभाग्य मिला|
इंडिया गेट पर 'कर्तव्य पथ' के उद्घाटन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,कर्तव्य पथ पर चलकर इस देश की वैभव्य और एक नक्षत्र की तरह उभारने की जो क्षमता हमारे देश में है उस पर हमें पूर्ण रूप से लगना है|
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा,''मोदी जी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अलग-अलग प्लेटफार्म में अलग-अलग तरीके से स्थान दिया जा रहा है। मैं मानता हूं कि नेताजी की मूर्ति और कर्तव्य पथ का उद्घाटन करना आज़ादी का अमृत महोत्सव काल का बहुत बड़ा एक कदम है|
यह भी पढ़ें:अब 35 साल के लिए रेलवे की जमीन लीज पर देगी मोदी सरकार
इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण पर मूर्तिकार नरेश कुमावत ने कहा,''मैंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का मॉडल बनाया है। मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मनाता हूं कि मैंने ये मॉडल बनाया है क्य???ंकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति बनाना सौभाग्य का विषय है|इस जगह पर मूर्ति का अनावरण होना भी सौभाग्य का विषय है इससे बनाने में 30-40 कारीगर लगे हुए थे और पिछले 4-5 महीने से हम इसे बना रहे थे। मूर्ति 22 फीट लंबी है और इसका वजन 7 टन है। मूर्ति को ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है|
कैबिनेट ने रेलवे की जमीन को दीर्घकालिक लीज पर देने की नीति को मंजूरी दी
इंडिया गेट पर कर्तव्य पथ के उद्घाटन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण पर अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने कहा,'आज मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि हम कर्तव्य पथ के उद्घाटन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मौजूद हैं। हमारी संस्कृति और परंपरा को दिखाया जाना चाहिए|
यह भी पढ़ें: 'ऐतिहासिक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन' का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' किया गया
कर्तव्य पथ के उद्घाटन से पहले नई दिल्ली ट्रैफिक के DCP आलाप पटेल ने कहा,''शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक सी हेक्सागन और उस पर आने वाले 10 फीडर रोड पर ट्रैफिक मूवमेंट प्रतिबंधित रहेगी। 450 से ज्यादा ट्रैफिककर्मी, 28 क्रेन और 50 से ज्यादा मोटरसाइकिल ड्यूटी पर हैं ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चले|
अखिलेश ने रेलवे की जमीन को 35 साल के लिए लीज पर देने के केंद्र के फैसले पर उठाया सवाल