मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बरेली में जामा मस्जिद की दीवार पर 'धमकी भरा पर्चा' चिपकाने वाला आरोपी गिरफ्तार: इमाम ने डीजे न बजाने की दी हिदायत, तो युवक ने 'मस्जिद को बम से उड़ाने व मौलवी को गोली मारने की दी धमकी

बरेली: बरेली में एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गुरुवार को एक मस्जिद को उड़ाने और उसके मौलवी को न हटाने पर गोली मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। थाना किला क्षेत्रान्तर्गत स्थित जामा मस्जिद…

बरेली में जामा मस्जिद की दीवार पर 'धमकी भरा पर्चा' चिपकाने वाला आरोपी गिरफ्तार: इमाम ने डीजे न बजाने की दी हिदायत, तो युवक ने 'मस्जिद को बम से उड़ाने व मौलवी को गोली मारने की दी धमकी
बरेली में जामा मस्जिद की दीवार पर 'धमकी भरा पर्चा' चिपकाने वाला आरोपी गिरफ्तार: इमाम ने डीजे न बजाने की दी हिदायत, तो युवक ने 'मस्जिद को बम से उड़ाने व मौलवी को गोली मारने की दी धमकी | फ़ोटो: TVL News

बरेली: बरेली में एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गुरुवार को एक मस्जिद को उड़ाने और उसके मौलवी को न हटाने पर गोली मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। थाना किला क्षेत्रान्तर्गत स्थित जामा मस्जिद की दीवार पर धमकी भरा पर्चा चिपका पाये जाने के सम्बन्ध में थाना किला पुलिस द्वारा अभियुक्त मो0 समद को गिरफ्तार किया गया।


दिनांक 07 सितंबर 2022 को प्रातः 06:00 बजे थाना किला की जामा मस्जिद की दीवार पर धमकी भरा पर्चा चिपका पाया गया था जिसमें मस्जिद को बम से उड़ाने एवं मस्जिद के इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम को गोली से उड़ाने की बात लिखी गई थी।


प्रकरण के सम्बन्ध  में पुलिस ने बताया,' थाना किला पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मो0 समद पुत्र नसीम अहमद निवासी किला जामा मस्जिद उम्र लगभग 25 वर्ष को पुलिस हिरासत में लिया गया। 


मो0 समद ने सामने स्वीकार किया गया कि उक्त पर्चा उनके द्वारा लगाया गया था। इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम द्वारा ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस में डीजे न बजाने की हिदायत दी गयी थी, इसी बात से नाराजगी के कारण उनके द्वारा यह धमकी भरा पर्चा चिपकाया गया था।



सिटी SP राहुल भाटी ने बताया,' हमें सुबह सूचना मिली थी कि इस प्रकार का एक पोस्टर छपा है जिससे विभिन्न समुदायों के बीच धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। हमने संज्ञान लेते हुए मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।