मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री कल इंडिया गेट पर 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 सितंबर, 2022 को शाम 7 बजे 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। यह कदम प…

प्रधानमंत्री कल इंडिया गेट पर 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
प्रधानमंत्री कल इंडिया गेट पर 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 सितंबर, 2022 को शाम 7 बजे 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। यह कदम प्रधानमंत्री के 'पंच प्राण' में से एक की तर्ज पर है यानी 'औपनिवेशिक मानसिकता का कोई भी निशान मिटाएं।'



वर्षों से, राजपथ और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के आसपास के इलाकों में आगंतुकों की बढ़ती भीड़ का दबाव देखा जा रहा था, जिससे इसके बुनियादी ढांचे पर दबाव पड़ रहा था। इसमें सार्वजनिक शौचालय, पीने के पानी, स्ट्रीट फर्नीचर और पार्किंग स्थल की पर्याप्त व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। इसके अलावा, मार्गों के पास अपर्याप्त बोर्ड, पानी की खराब सुविधाएं और बेतरतीब पार्किंग थी। साथ ही, गणतंत्र दिवस परेड और अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के दौरान कम गड़बड़ी और जनता की आवाजाही पर कम से कम प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता महसूस की गई। इन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए पुनर्विकास किया गया जबकि वास्तु शिल्प का चरित्र बनाये रखने और अखंडता भी सुनिश्चित की।



कर्तव्य पथ बेहतर सार्वजनिक स्थानों और सुविधाओं को प्रदर्शित करेगा, जिसमें पैदल रास्ते के साथ लॉन, हरे भरे स्थान, नवीनीकृत नहरें, मार्गों के पास लगे बेहतर बोर्ड, नई सुख-सुविधाओं वाले ब्लॉक और बिक्री स्टॉल होंगे। इसके अलावा इसमें पैदल यात्रियों के लिए नए अंडरपास, बेहतर पार्किंग स्थल, नए प्रदर्शनी पैनल और रात्रि के समय जलने वाली आधुनिक लाइटों से लोगों को बेहतर अनुभव होगा। इसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, भारी वर्षा के कारण एकत्र जल का प्रबंधन, उपयोग किए गए पानी का पुनर्चक्रण, वर्षा जल संचयन और ऊर्जा कुशल प्रकाश व्यवस्था जैसी अनेक दीर्घकालिक सुविधाएँ शामिल हैं।



यह भी पढ़ें: 'ऐतिहासिक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन' का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' किया गया 


प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। यह प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित की जा रही है, जहां इस साल की शुरुआत में पराक्रम दिवस (23 जनवरी) के अवसर पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था। ग्रेनाइट से बनी यह प्रतिमा हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के अपार योगदान के लिए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी, और देश के उनके प्रति ऋणी होने का प्रतीक होगी। मुख्य मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई 28 फुट ऊंची प्रतिमा को एक ग्रेनाइट पत्थर से उकेरा गया है और इसका वजन 65 मीट्रिक टन है।



कैबिनेट ने रेलवे की जमीन को दीर्घकालिक लीज पर देने की नीति को मंजूरी दी 



राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखने पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा,''मैं सभी को धन्यवाद करती हूं जिन्होंने ये फैसला लिया है। इतिहास ये था कि इस जगह का नाम पहले किंग्सवे होता था और दूसरी सड़क जो इससे मिलती है उसका नाम क्वींसवे था|



यह भी पढ़ें:अब 35 साल के लिए रेलवे की जमीन लीज पर देगी मोदी सरकार


लेखी ने कहा,''आज़ादी के बाद क्वींसवे का नाम बदलकर जनपद किया गया और किंग्सवे को राजपथ किया गया था ।राजपथ का सही मायने में राज का जो विचार था वो नहीं बदला गया लेकिन आज़ाद भारत में जब लोकतंत्र का माध्यम हमने सरकारी तौर पर चुना तो जो हम सबकी प्रेरणा है वो अधिकार नहीं बल्कि कर्तव्य है|



अखिलेश ने रेलवे की जमीन को 35 साल के लिए लीज पर देने के केंद्र के फैसले पर उठाया सवाल 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।