कन्याकुमारी (तमिलनाडु): कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' आज से शुरू हो गई है, यह मार्च कन्याकुमारी (तमिलनाडु) से लेकर कश्मीर तक चलेगी| कांग्रेस पार्टी इस मार्च की मदद से देश भर में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे अहम मुद्दों पर जनता को एकजुट करना चाहती हैं| कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, "यात्रा (भारत जोड़ो) जब जम्मू-कश्मीर के रास्ते मेरे गृह राज्य हिमाचल के पास पहुंचगी तब मैं इसका हिस्सा बनूंगा।"
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कन्याकुमारी में 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरूआत की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत करने से पहले कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का दौरा किया।
इसके बाद कन्याकुमारी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,''मुझे तमिलनाडु आकर बहुत खुशी होती है। मुझे भारत जोड़ो यात्रा यहां से शुरू करते हुए बेहद खुशी है। आज़ादी के इतने साल बाद भी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भारत के करोड़ों लोग भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं|
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा कि RSS और BJP आज संस्थानों पर हमला कर रही है| राहुल गांधी ने कहा कि,'उन्हें (भाजपा) लगता है कि ED, CBI, आयकर विभाग से वे विपक्ष को डरा सकते हैं। चाहे कितने भी घंटों तक पूछताछ की जाए, विपक्ष का एक भी नेता भाजपा से डरने वाला नहीं है। भाजपा को लगता है कि वे इस देश को धार्मिक आधार पर, भाषा के आधार पर बांट सकते हैं|
राहुल गांधी ने कहा कि,'भारत जोड़ो यात्रा को भारत के लोगों की आवाज़ को सुनने के लिए डिजाइन किया गया है। हम RSS और भाजपा की तरह भारत के लोगों की आवाज़ को दबाना नहीं चाहते, हम भारत के लोगों को सुनना चाहते हैं|
भारत जोड़ो यात्रा पर राजस्थान CM और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि,'पूरा मुल्क इस यात्रा को लेकर उत्सुक है। देश में सामाजिक ताना-बाना कैसे मजबूत हो, जाति एवं धर्म के नाम पर चल रहे ध्रुवीकरण को कैसे मिटाएं और आपस में प्यार रहे, यह संदेश लेकर राहुल जी इस यात्रा पर निकल गए हैं|
अशोक गहलोत ने कहा कि,देश में जिस प्रकार का माहौल बना है ऐसा माहौल आज़ादी के बाद पहली बार बना है यहां नफरत,हिंसा का माहौल है। जिससे देश चिंतित है। हम PM से बार-बार अनुरोध कर रहे थे कि वो अपील करें कि देश में प्रेम-भाईचारा,सद्भावना होना चाहिए| देश में हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन आज तक उन्होंने(पीएम) ये बात नहीं कही है। देश में जाति और वर्ग में धर्म के नाम पर इतनी नफरत पैदा हो गई है कि अगर इसे संभाला नहीं गया तो गृह युद्ध भी हो सकता है|
राहुल गांधी ने इस यात्रा की शुरुआत से पहले अपने पिता स्वर्गीय राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचे| तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में ही राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने से पहले आज यानी बुधवार सुबह तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में पूजा-अर्चना की और अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी, जहां 1991 में उनकी हत्या कर दी गई थी।
तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में अपने पिता के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कांग्रेस राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने नफरत की राजनीति के कारण अपने पिता को खो दिया, लेकिन देश को नहीं खोने देंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट किया,'' नफरत की राजनीति की वजह से मैंने अपने पिता को खोया। मैं अपने प्यारे देश को भी इसके चलते नहीं खो सकता। प्यार, नफरत को हराएगा। आशा, डर को हराएगी। हम सब मिलकर इस से उबर जाएंगे।