नई दिल्ली:विपक्ष के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने दिल्ली में संसद में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, NCP प्रमुख शरद पवार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और अन्य नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,'ये दो अलग-अलग विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ नफरत है और एक तरफ भाईचारा और देश की भावना है। पूरा विपक्ष राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ खड़ा है|
CPI-M नेता सीताराम येचुरी ने कहा,'द्रौपदी मुर्मू जी की अच्छी छवी है। यह कोई पहचान की लड़ाई नहीं बल्कि सैद्धांतिक लड़ाई है। राष्ट्रपति हमारे देश के संविधान के संरक्षक हैं और हमारे हिसाब से संविधान पर हमला हो रहा है। उसकी बहतर तरह से कौन रक्षा कर पाएगा यह उसका सवाल है:
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा,''यह लड़ाई दो व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। मुझे लगता है कि यशवंत सिन्हा सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं। कांग्रेस, DMK, RJD, NCP और अन्य उनका समर्थन कर रहे हैं। यह देश के सर्वोत्तम मूल्यों का इंद्रधनुषी रंग का गठबंधन है|