मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच ED ने संजय राउत को भेजा समन, कल पूछताछ के लिए बुलाया

मुंबई: Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच शिवसेना नेता संजय राउत को बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने भूमि घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को तल…

महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच ED ने संजय राउत को भेजा समन, कल पूछताछ के लिए बुलाया
महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच ED ने संजय राउत को भेजा समन, कल पूछताछ के लिए बुलाया | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच शिवसेना नेता संजय राउत को बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने भूमि घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को तलब किया|  पात्रा चॉल भूमि घोटाले में शिवसेना सांसद संजय राउत को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है और कल, मंगलवार सुबह 11 बजे दफ़्तर में पेश होने को कहा है|



गौरतलब है कि पांच अप्रैल को पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति कुर्क कर ली थी। एजेंसी ने संजय राउत के अलीबाग प्लॉट और दादर में एक फ्लैट को कुर्क किया था। 



बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हिरासत में हैं| अब सियासी उठापटक के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को 28 जून को तलब किया है।



जानें क्या है मामला?

एचडीआईएल (हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) की सहायक कंपनी गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन को MHADA (महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी) द्वारा पात्रा चॉल के पुनर्विकास के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला था। गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन को पात्रा चॉल के 672 किराएदारों के लिए फ्लैट तैयार करना था और करीब 3000 फ्लैट म्हाडा को सौंपने थे। कुल भूमि 47 एकड़ थी। 



म्हाडा और पात्रा चॉल के किरायेदारों को फ्लैट सौंपने के बाद, गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन को शेष भूमि को बिक्री और विकास के लिए अनुमति देनी थी। लेकिन गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन ने म्हाडा को दिए जाने वाले पात्रा चॉल या किसी अन्य फ्लैट का विकास नहीं किया,बल्कि उसने करीब आठ अन्य बिल्डरों को 1,034 करोड़ रुपये में जमीन बेच दी। प्रवीण राउत, जिन्हें अब ईडी ने गिरफ्तार किया है, एचडीआईएल के सारंग और राकेश वधावन के साथ फर्म के निदेशकों में से एक थे, जो पीएमसी बैंक घोटाला मामले में मुख्य आरोपी हैं।



मार्च 2018 में, म्हाडा ने गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। प्रवीण राउत को ईओडब्ल्यू ने फरवरी 2020 में गिरफ्तार किया था, जबकि सारंग वधावन को उसी साल सितंबर में ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया था। बाद में प्रवीण राउत को जमानत पर रिहा कर दिया गया।



संजय राउत से क्या संबंध है?

ईडी ने मामले में ईसीआईआर दर्ज की और 1 फरवरी को एजेंसी ने प्रवीण राउत और उनके सहयोगी सुजीत पाटकर के आवास कार्यालयों सहित लगभग सात स्थानों पर तलाशी ली। 2 फरवरी को प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया गया था, जबकि ईडी ने पाटकर का बयान दर्ज किया था। प्रवीण राउत शिवसेना नेता संजय राउत के दोस्त हैं और उनका नाम भी पीएमसी बैंक घोटाला मामले में जांच के दौरान सामने आया था। 


https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-ed-attaches-sanjay-rauts-property-in-patra-rice-land-scam-case


पता चला कि प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा को 55 लाख रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया था, जिसका इस्तेमाल राउत परिवार ने दादर में एक फ्लैट खरीदने के लिए किया था। इसे लेकर ईडी ने वर्षा और माधुरी राउत के बयान दर्ज किए थे।


https://www.thevirallines.net/india-news-eds-action-on-maharashtra-cm-thackerays-brother-in-law-property-worth-rs-645-crore-attached-including-11-flats-in-thane 



ईडी ने इस मामले में महाराष्ट्र के बिजनेसमैन प्रवीण राउत को फरवरी में गिरफ्तार किया था और बाद में चार्जशीट भी दाखिल की थी। एजेंसी ने पिछले साल संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से पीएमसी बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले और प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी के साथ उनके कथित संबंधों के संबंध में भी पूछताछ की थी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।