मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा की नीति है- गरीबों की जेब का पैसा छीनकर अपने मित्रों की जेब भरना: प्रियंका गांधी का बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर वार

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि,'' जब गैस सिलेंडर 410 रुपये का था, तब भाज…

भाजपा की नीति है- गरीबों की जेब का पैसा छीनकर अपने मित्रों की जेब भरना: प्रियंका गांधी का बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर वार
भाजपा की नीति है- गरीबों की जेब का पैसा छीनकर अपने मित्रों की जेब भरना: प्रियंका गांधी का बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर वार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि,''  जब गैस सिलेंडर 410 रुपये का था, तब भाजपा के लोग नारा लगा रहे थे कि "बहुत हुई महंगाई की मार", आज भाजपा सत्ता में है और गैस सिलेंडर इतना महंगा हो गया है कि आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। 


 प्रियंका गांधी ने कहा कि,''आज देश के करोड़ों परिवारों में सिलेंडर कबाड़ में पड़ा है क्योंकि 1060 रुपये का सिलेंडर नहीं भरवा सकते। बढ़ती महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। 



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,'' एक तरफ आम जनता की कमाई लगातार घट रही है, दूसरी ओर महंगाई दोगुनी रफ्तार से बढ़ती जा रही है। 2017-18 में रोजाना प्रति व्यक्ति औसत आय 314 रुपये थी, आज यह घटकर 250 रुपये रह गई है। लेकिन इसी अवधि में गैस सिलेंडर की कीमत 564 से बढ़कर 1053 यानी लगभग दोगुनी हो गई। 



पेट्रोल, डीजल, आटा, दाल, सब्जी, चावल समेत सभी जरूरी चीजें भाजपा राज में दोगुना से भी ज्यादा महंगी हो चुकी हैं। लेकिन भाजपा सरकार महंगाई घटाने की जगह बढ़ाती जा रही है। 



भाजपा की नीति है- गरीबों की जेब का पैसा छीनकर अपने अमीर मित्रों की जेब भरना।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।