मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

एक तरफ पेंशन खत्म की जा रही, दूसरी तरफ बचत योजनाओं पर प्रहार किया जा रहा: मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,' चुनाव के समय यूपी में मेरा एक रोडशो चल रहा था। इस दौरान मैं एक दुकान में पहुंची तो वहां पर कई बहनें इकट्ठा हो गईं। उनसे उनके कारोबार और नौकरी-पेशे…

एक तरफ पेंशन खत्म की जा रही, दूसरी तरफ बचत योजनाओं पर प्रहार किया जा रहा: मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला
एक तरफ पेंशन खत्म की जा रही, दूसरी तरफ बचत योजनाओं पर प्रहार किया जा रहा: मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,'  चुनाव के समय यूपी में मेरा एक रोडशो चल रहा था। इस दौरान मैं एक दुकान में पहुंची तो वहां पर कई बहनें इकट्ठा हो गईं। उनसे उनके कारोबार और नौकरी-पेशे की बातें होने लगीं। उसी में से एक महिला ने कहा- मेरी सबसे बड़ी चिंता है कि मेरे बच्चे पढ़-लिख जाएं। मैंने अपनी जिंदगी में जो अभाव देखा, वह मेरे बच्चे न देखें। जो तकलीफें मैंने झेलीं, वह उनको न झेलनी पड़े। एक रोटी कम खाती हूं, अपनी जरूरतें कम करके पैसे बचाती हूं ताकि हमारे बच्चे पढ़-लिख जाएं। फिर तो वे जो चाहेंगे, कर पाएंगे। 



क्या ये हर घर की कहानी नहीं है? आम लोग ऐसे ही दो-दो, चार-चार पैसे जोड़ते हैं ताकि अपने बच्चों को पढ़ा सकें। उनको अच्छे स्कूल, अच्छे कॉलेज में भेज सकें। लेकिन तब क्या हो जब आपकी सरकार ही आपकी यह बचत छीनने पर आमादा हो जाए? 



 प्रियंका गांधी ने कहा ;जनता की छोटी-छोटी बचत पर नजर गड़ाए बैठी भाजपा सरकार ने पीएफ पर मिलने वाली ब्याज दर घटाकर 8.1% कर दी है। यह 44 साल का सबसे निचला स्तर है। करोड़ों नौकरी-पेशा लोग अपनी तनख्वाहों में से पीएफ कटवाते हैं ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके, लेकिन भाजपा सरकार आपकी बचत भी आपसे छीनने में लगी है। 



कांग्रेस महासचिव ने कहा,; एक तरफ सरकार अपनी आर्थिक कुनीतियों से बेरोजगारी और महंगाई बढ़ा रही है तो दूसरी तरफ एक-एक करके सारी बचत योजनाओं पर कैंची चला रही है। पीपीएफ और एफडी जैसी बचत पर पहले से ही सबसे निचले स्तर की ब्याज दर लागू की जा चुकी है। अब पीएफ ब्याज दर को भी 44 साल के निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। सत्ता में आने के बाद से भाजपा सरकार ने इसे घटाना शुरू किया और 8 साल के निचले स्तर पर ले आए। इस बार और घटाकर 44 साल के निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। 



 प्रियंका गांधी ने कहा,''एक तरफ पेंशन खत्म की जा रही है, दूसरी तरफ बचत योजनाओं पर प्रहार किया जा रहा है। कोई व्यक्ति चाहे प्राइवेट नौकरी में हो या सरकारी, देश के विकास में उसका योगदान होता है। जब वे रिटायर होंगे तो क्या करेंगे? कहां जाएंगे? उनका खर्च कैसे चलेगा? इलाज कैसे होगा? क्या यह सोचना सरकार का काम नहीं है? 



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए लालच और लूट की नीति पर चल रही यह सरकार लोगों से उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा छीनकर उन्हें असुरक्षित भविष्य और तंगहाली में झोंक रही है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।