मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी समेत 4 गिरफ्तार, अब तक 24 गिरफ्तार; पीएफआई कनेक्शन की होगी जांच

कानपुर : Kanpur Violence Case: कानपुर हिंसा मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी को गिरफ्तार कर लिया है| मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी को 3 अन्य मास्टरमाइंड के साथ गिरफ्तार किया गया है, जो सभी…

कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी समेत 4 गिरफ्तार, अब तक 24 गिरफ्तार; पीएफआई कनेक्शन की होगी जांच
कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी समेत 4 गिरफ्तार, अब तक 24 गिरफ्तार; पीएफआई कनेक्शन की होगी जांच | फ़ोटो: TVL News

कानपुर : Kanpur Violence Case: कानपुर हिंसा मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी को गिरफ्तार कर लिया है| मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी को 3 अन्य मास्टरमाइंड के साथ गिरफ्तार किया गया है, जो सभी मौलाना अली जौहर फैन्स एसोसिएशन से जुड़े हैं। चारों आरोपी- हयात जाफर हाशमी, जावेद अहमद खान, मोहम्मद राहिल और मोहम्मद सुफियान,  मौलाना अली जौहर फैन्स एसोसिएशन से जुड़े हैं। अब तक इस मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  पुलिस की तरफ से पूरे मामले में 3 एफआईआर दर्ज किए गए हैं| 36 नामजद और 1500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है|



कानुपर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने बताया,''''कल यानी शुक्रवार- 03 जून, 2022 को कानपुर में कुछ लोगों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की थी जिस पर कार्रवाई करते हुए हमने स्थिति को काबू में किया। हमने 18 लोगों को गिरफ़्तार किया है। पूरे मामले में 3 FIR दर्ज़ कि गई। हमें सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी शहर छोड़कर निकल गए हैं|



सभी अभियुक्त मुकदमा दर्ज़ होने के बाद और गिरफ़्तारी से बचने के लिए लखनऊ में एक न्यूज़ चैनल के यूट्यूब ऑफिस में जाकर छिप गए थे। इनके पास से 6 मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं जिसकी जांच कराई जा रही है| इनके बैंक खातों का विश्लेषण किया जाएगा कि कहीं यह अन्य PFI या अन्य किसी संस्था से सम्बंधित तो नहीं है, इसकी जांच कराई जा रही है। इनको आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और 14 दिन की रिमांड मांगी जाएगी। इन्होंने अब तक 5-6 लोगों के नाम बताए हैं|



मीणा ने बताया,;;इन सब के ख़िलाफ़ गैंगस्टर और NSA एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और उनकी संपत्तियों को ज़ब्त किया जाएगा। कल 18 लोगों की गिरफ़्तारी हुई थी और आज 6 लोगों को गिरफ़्तार किया है| 3 एफआईआर दर्ज की गईं। अब तक 36 लोगों की पहचान हो चुकी है |



उन्होंने कहा, साजिश में शामिल 4 लोगों की पहचान की गई, उन्हें ट्रैक किया गया और गिरफ्तार किया गया। हम जांच करेंगे कि क्या उनका पीएफआई से कोई संबंध था। गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई, एनएसए व उनकी संपत्ति जब्त होगी|



कानुपर पुलिस आयुक्त ने बताया,''अब तक गिरफ्तार किए गए चार लोगों में हयात जाफर हाशमी, जावेद अहमद खान, मोहम्मद राहिल और मोहम्मद सुफियान शामिल हैं। ये सभी मौलाना अली जौहर फैन्स एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं. हम अदालत से उन्हें 14 दिन के रिमांड पर भेजने के लिए कहेंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।