नई दिल्ली: देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई हैं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल के लिए टाल दी गई हैं| 10वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मापदंड के आधार पर तैयार किए जाएंगे| 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बाद में होंगी, बोर्ड 1 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा|
10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुशी जताई है तथा 12वीं की परीक्षा को स्थगित करने के फैसले को अनुचित बत???या है| उन्होंने कहा,'',खुशी है कि सरकार ने आखिरकार 10 वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी है लेकिन 12 वीं के छात्रों को जून तक अनुचित दबाव में रखने का कोई मतलब नहीं है|
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया'',खुशी है कि सरकार ने आखिरकार 10 वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी है, लेकिन 12 वीं कक्षा के लिए भी अंतिम निर्णय लिया जाना चाहिए। जून तक छात्रों को अनुचित दबाव में रखने का कोई मतलब नहीं है। यह उचित नहीं है। मैं सरकार से अब निर्णय लेने का आग्रह करता हूं।
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की मांग तेजी से जोर पकड़ रही थी। देशभर में कोरोना संक्रमण की हालत को देखते हुए प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़ी राजनीतिक, सामाजिक और फिल्मी हस्तियों ने बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया गया है। इस उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय शिक्षा सचिव भी मौजूद रहे। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। एक जून को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा के लिए नया शेड्यूल तैयार किया जा सकता है।
फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा कि 4 मई से 14 जून तक आयोजित होने वाली दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं| 10वीं क्लास के छात्रों को आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली क्लास में भेजा जाएगा| अगर कोई छात्र मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं है तो कोरोना से हालात सामान्य (COVID19 स्थिति ) होने पर वह परीक्षा दे सकता है|
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "मुझे खुशी है कि 10वीं की परीक्षा रद्द की गई और 12वीं की परीक्षा स्थगित की गई है|12वीं कक्षा के बच्चों के मन में जो चिंता बनी रहेगी उसको दूर किया जा सकता था| मैं अपील करता हूं कि 12वीं कक्षा के छात्रों को भी आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट किया जाए|