मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 अक्टूबर 2026

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद हुए अयोध्या के राजकुमार यादव व चंदौली के धर्मेंद्र कुमार को दी श्रद्धांजलि, कहा- हम सदैव वीर जवानों के ऋणी रहेंगे

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए घटना पर दुख जाहिर किया है|…

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद हुए अयोध्या के राजकुमार यादव व चंदौली के धर्मेंद्र कुमार को दी श्रद्धांजलि, कहा- हम सदैव वीर जवानों के ऋणी रहेंगे
प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद हुए अयोध्या के राजकुमार यादव व चंदौली के धर्मेंद्र कुमार को दी श्रद्धांजलि, कहा- हम सदैव वीर जवानों के ऋणी रहेंगे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए घटना पर दुख जाहिर किया है| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ,''छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का वीरता के साथ मुकाबला करते हुए अयोध्या के श्री राजकुमार यादव जी एवं चंदौली के श्री धर्मेन्द्र कुमार जी के शहीद होने की दुखद खबर मिली। पूरा देश इस दुख की घड़ी में शहीदों के परिवारों के साथ है। हम सदैव वीर जवानों के ऋणी रहेंगे। ईश्वर इस दुख की घड़ी में शहीद जवानों के परिवारों को कष्ट सहने का साहस दें।




इससे पहले रविवार को प्रियंका गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को मेरा नमन| पूरा देश इस घटना पर दुखी एवं आक्रोशित है. देश वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा|उन्होंने कहा था कि,'' ईश्वर इस दुख की घड़ी में शहीद जवानों के परिवारों को संबल दे एवं घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले.



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को मेरा नमन।  पूरा देश इस घटना पर दुखी एवं आक्रोशित है। देश वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा। ईश्वर इस दुख की घड़ी में शहीद जवानों के परिवारों को संबल दे एवं घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।




चंदौली के DM ने बताया कि,''छत्तीसगढ़ के नक्सली मुठभेड़ में चंदौली जिले के धर्मदेव कुमार शहीद हुए हैं। जिले में इस दुखद घटना से शोक की लहर है। मुख्यमंत्री द्वारा परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता, एक सदस्य को नौकरी और जिले की एक प्रमुख सड़क का नाम उनके नाम पर किए जाने की घोषणा की गई है|




  गौरतलब है कि 3 मार्च को सुकमा-बीजापुर सीमा पर सर्चिंग के लिए निकले सुरक्षा बलों के जवानों पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग 4 घंटे तक चली लड़ाई में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए और घायल भी हुए। नक्सलियों का बहादुरी के साथ मुकाबला करते हुए सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो गए और इस घटना में 31 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से 13 जवानों का इलाज रायपुर के उक्त तीनों हॉस्पिटल में जारी है। सामान्य रूप से घायल हुए सुरक्षा बल के 18 जवानों का इलाज बीजापुर में किया जा रहा है।




 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना में शहीद हुए सुरक्षा बल के जवानों को नमन करते हुए कहा था कि सुरक्षा बल के जवानों ने बड़े हौसले के साथ नक्सलियों की मांद में घुसकर बहादुरी से लड़ाई लड़ी है। सुरक्षा बल के जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सली अपने अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारे सुरक्षा बल के जवानों का हौसला बुलंद है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।




छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, श्री बालाजी हॉस्पिटल, श्री नारायणा हॉस्पिटल तथा एन.एच. एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में इलाजरत सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उक्त चारों हॉस्पिटलों में भर्ती जवानों से चर्चा की और हॉस्पिटल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर वापस लौटते ही एयरपोर्ट में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर घटना के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। 



मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इसके बाद सीधे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने वहां इलाज के लिए भर्ती घायल जवानों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में चिकित्सकों से पूछताछ की और घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री एमएमआई, बालाजी और नारायणा हॉस्पिटल भी गए और घायल जवानों से मुलाकात की। वहां जवानों के इलाज के बारे में हॉस्पिटल प्रबंधन एवं चिकित्सकों से चर्चा की। यहां यह उल्लेखनीय है कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में 9, श्री नारायणा हॉस्पिटल में 2, बालाजी एवं एमएमआई हॉस्पिटल में एक-एक जवान का इलाज चल रहा है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।