मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अभिनेता विक्की कौशल भी हुए COVID19 से संक्रमित, खुद को किया घर में आइसोलेट

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है| एक्टर गोव‍िंदा के बाद अब विक्की कौशल भी कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए गए हैं| सोमवार को अभिनेता विक्की कौशल COVID19 से संक्रमित पाए गए हैं…

अभिनेता विक्की कौशल भी हुए COVID19 से संक्रमित, खुद को किया घर में आइसोलेट
अभिनेता विक्की कौशल भी हुए COVID19 से संक्रमित, खुद को किया घर में आइसोलेट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है| एक्टर गोव‍िंदा के बाद अब विक्की कौशल भी कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए गए हैं|  सोमवार को अभिनेता विक्की कौशल COVID19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अपने आपको घर में आइसोलेट कर लिया है।



 विक्की ने अपने कोरोना पॉज‍िट‍िव होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अभिनेता ने लिखा ‘हर तरह की सावधानी और ख्याल के बावजूद दुर्भाग्यवश मैं कोरोना पॉटिजिव हो गया हूं।’


अभिनेता ने आगे लिखा ‘मैं सभी जरूरी दिशा निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मैं होम क्वारंटीन हूं और अपने चिकित्सकों द्वारा दी गई दवाइयां ले रहा हूं। मैं आग्रह करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वो शीघ्र ही अपना टेस्ट करवा लें। अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें।’




बता दें कि बीते कुछ दिनों में कई सितारे कोविड की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि कई सेलेब्स ने कोरोना को मात भी दे दी है। विक्की कौशल से पहले  गोव‍िंदा, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मिलिंद सोमन, आमिर खान, आर माधवन, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन, सिद्धांत चतुर्वेदी, तारा सुतारिया, रमेश तौरानी, बप्पी लाहिड़ी और सतीश कौशिक सहित कई सितारे शामिल हैं।





रविवार को अक्षय कुमार ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्हें सेंट्रल मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इसकी जानकारी अक्षय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। अक्षय ने लिखा था- आपकी दुआओं का असर दिख रहा है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन कुछ मेडिकल कारणों से मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। जल्द घर लौटूंगा। ध्यान रखें।'







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।