नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Congress leader Priyanka Gandhi) कोविड के हल्के लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया 'मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।
गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को सोनिया गांधी के संक्रमित होने क??? जानकारी दी थी।
उन्होंने बताया था कि कांग्रेस अध्यक्ष पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था। उसके बाद कराए गए कोविड टेस्ट में वह पॉजिटिव पाई गईं।
इस बीच, देश में कोरोना के दैनिक मामले तीन माह बाद फिर 4000 के पार पहुंच गए हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,041 नए मामले सामने आए और 2,363 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में संक्रमित लोगों में 10 की मौत हुई। देश में अभी कुल सक्रिय मामले 21,177 हैं।