अलीगढ़ में बाइक रैली में युवकों ने लहराया तमंचा, वीडियो वायरल होने पर अब पुलिस कर रही तलाश
अलीगढ़: अलीगढ़ में भगवा झंडे के साथ बाइक रैली में शामिल युवकों द्वारा हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक पर बैठे युवक हाथ में तमंचा लहरा रहे है। उसका एक साथी नारे…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
अलीगढ़ में बाइक रैली में युवकों ने लहराया तमंचा, वीडियो वायरल होने पर अब पुलिस कर रही तलाश | फ़ोटो: TVL News
अलीगढ़: अलीगढ़ में भगवा झंडे के साथ बाइक रैली में शामिल युवकों द्वारा हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक पर बैठे युवक हाथ में तमंचा लहरा रहे है। उसका एक साथी नारे लगा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज़ कर पुलिस ने गिरफ़्तारी के लिए टीम गठित की गई है|
वीडियो हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमाबाद का बताया जा रहा है। यहां युवाओं ने अवंतीबाई लोधी की जयंती के मौके पर बाइक रैली निकाली थी। इस रैली के वीडियो में युवाओं के हाथों में असलहे नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
वीडियो में बड़ी संख्या में युवक नजर आ रहे हैं। ये लोग अपने हाथों में भगवा झंडा लेकर रैली निकाल रहे हैं। इसके साथ ही वह हाथों में असलहे भी लिए हुए हैं। थाने में इस तरह की रैली की कोई सूचना नहीं है ।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गांव जाकर मामले की जांच की।
अलीगढ़ (ग्रामीण) S पलाश बंसल ने बताया कि,''इब्राहिमाबाद गांव में अवंतीबाई लोधी जयंती पर बाइक रैली निकाली गई थी। रैली के वीडियो में एक युवक शस्त्र लहराता दिख रहा है। रैली बिना अनुमति के निकाली गई। आयोजक और असला लहराने वाले के खिलाफ मामला दर्ज़ कर गिरफ़्तारी के लिए टीम गठित की गई:
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।