नई दिल्ली: "भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर लीबिया ने भी भारतीय राजदूत से अपनी आपत्ति दर्ज की | अब तक इन देशों ने भारत के सामने आधिकारिक आपत्ति दर्ज की| कतर, कुवैत, ईरान, सउदी अरब, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, मालदीव, बहरीन, ओमान, लीबिया|
57 मुस्लिम देशों के इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने भी इसकी निंदा की है। इस्लामिक सहयोग संगठन के महासचिव ने भारत की सत्ताधारी पार्टी के एक अधिकारी द्वारा हाल ही में पैगंबर मुहम्मद के अपमान की कड़ी निंदा की।
रविवार को सबसे पहली प्रतिक्रिया क़तर की ओर से ऐसे समय आई जब भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू क़तर के तीन दिन के दौरे पर थे| रविवार को क़तर के विदेश मंत्रालय ने दोहा में भारत के राजदूत दीपक मित्तल को तलब किया और उन्हें क़तर की प्रतिक्रिया का ऑफ़िशियल नोट सौंपा|क़तर के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में भारत की सत्तारूढ़ पार्टी के नेता के विवादास्पद बयान पर कड़ी नाराज़गी जताई गई|
गौरतलब है कि बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने हाल ही में अंग्रेजी टीवी चैनल पर डिबेट शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था|भारी विरोध के बाद रविवार ,05 जून, 2022 को बीजेपी ने उनके बयान से अपने आप को अलग करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है|