हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद में थम नहीं रही रेप की घटनाएं| हैदराबाद में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के 2 और मामले सामने आए। पहला मामला रामगोपालपेट थाने में और दूसरा राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में दर्ज़ किया गया।
रामगोपालपेट इंस्पेक्टर सैदुलु ने बताया,''हमें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से शिकायत मिली है कि इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली एक नाबालिग के साथ 23 वर्षीय व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर बलात्कार किया है। पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज़ किया गया। आरोपी गिरफ्तार किया गया है|
राजेंद्रनगर सर्कल इंस्पेक्टर कनकैया ने बताया हमें एक नाबालिग लड़की की शिकायत मिली कि एक महीने पहले एक थिएटर के अंदर एक नाबालिग लड़के ने उसे बहला-फुसलाकर बलात्कार किया। पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज़ कर किशोर को ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया है|
इससे पहले कल यानी रविवार को 2 भी मामला सामने आया था| रविवार को पहला मामले में पुलिस ने बताया,''एक नाबालिगा से उत्पीड़न के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, IPC और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है|
रविवार को ही हैदराबाद में एक हफ्ते में तीसरी नाबालिग लड़की से रेप हुआ है। कलापत्थर थाने में 21 वर्षीय मोहम्मद सूफियान के खिलाफ POCSO अधिनियम की धारा 363, 376 (2) IPC और धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज़ किया गया है। कालापत्थर पीएस इंस्पेक्टर एस सुदर्शन ने बताया,'आरोपी को पकड़ लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है|
बता दें कि, नाबालिग से रेप का पहला मामला 28 मई को सामने आया था| रविवार 05 जून, 2022 को 2 मामला सामने आया था| रविवार को पहले मामले में 'एक नाबालिगा से उत्पीड़न के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है,इसके बाद रविवार शाम को नाबालिग लड़की से रेप मामले में 21 वर्षीय मोहम्मद सूफियान को गिरफ्तार किया गया है|