चंडीगढ़: कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) जांच के लिए भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया| मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) जांच के लिए पंजाब के बीजेपी नेता जगजीत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की 29 मई को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी| मूसे वाला की हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार ने ली थी, जो कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है| इस समय गोल्डी बरार कनाडा में है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मूसे वाला के शरीर में 19 गोलियां मारी गई थीं|
मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में 31 मई, 2022 को तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 5 दिन की दिल्ली पुलिस ने रिमांड पर ले लिया था| मामले में दिल्ली पुलिस बिश्नोई से पूछताछ कर कर रही है|