नई दिल्ली: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड मिली। पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कल सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने मानसा कोर्ट में पेश करेगी। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने पंजाब पुलिस को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ़्तार करने की अनुमति दे दी है।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में दिल्ली की अदालत ने पंजाब पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की मेडिकल जांच दिल्ली छोड़ने से पहले और संबंधित CJM अदालत, मानसा, पंजाब के समक्ष पेश करने से पहले कानून/नियमों के अनुसार की जाए।
लॉरेंस बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने कहा,'दिल्ली अदालत ने शर्तों के साथ ट्रांजिट रिमांड दी है। पंजाब पुलिस उसे ले जाने से पहले उसका मेडिकल टेस्ट करवाएगी, सुरक्षा के सभी उपायों को ध्यान में रखा जाएगा, उसे हथकड़ी पहनाई जाएगी और उसे बुलेट प्रूफ वाहन में ले जाया जाएगा| उसे ले जाने से लेकर कोर्ट में पेश करने तक की पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कोर्ट ने एक विस्तृत आदेश पारित किया है कि पंजाब पुलिस उसके जीवन और सुरक्षा के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होगी और उसके साथ कोई दुर्घटना नहीं होनी चाहिए|
वही,'' पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में हरियाणा पुलिस क्राइम ब्रांच ने कहा,''हरियाणा पुलिस टीम ने कल शाम मूसेवाला हत्याकांड के संदिग्ध महाकाल और आरोपी संतोष से पूछताछ की ताकि विक्रम बराड़ के ठिकाने का पता चले जो एक अन्य मामले में फरार आरोपी है। वे विक्रम बराड़ के संपर्क में थे, लेकिन अभी संपर्क नहीं हुआ|