मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ ​​नंदू चौधरी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए अखिलेश यादव, रोजगार के मुद्दे पर भाजपा पर बरसे

बस्ती : वरिष्ठ सपा नेता एवं बस्ती सदर विधानसभा से विधायक रहे स्वर्गीय जितेंद्र कुमार उर्फ "नन्दू चौधरी" के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित होकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अखिलेश…

पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ ​​नंदू चौधरी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए अखिलेश यादव, रोजगार के मुद्दे पर भाजपा पर बरसे
पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ ​​नंदू चौधरी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए अखिलेश यादव, रोजगार के मुद्दे पर भाजपा पर बरसे | फ़ोटो: TVL News

बस्ती :  वरिष्ठ सपा नेता एवं बस्ती सदर विधानसभा से विधायक रहे स्वर्गीय जितेंद्र कुमार उर्फ "नन्दू चौधरी" के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित होकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने  श्रद्धासुमन अर्पित किए। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,''आज बस्ती में वरिष्ठ सपा नेता एवं बस्ती सदर विधानसभा से विधायक रहे स्वर्गीय श्री जितेंद्र कुमार उर्फ "नन्दू चौधरी" जी के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित होकर अर्पित किए श्रद्धासुमन।



पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार चौधरी उर्फ नन्दू चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में आए सपा मुखिया अखिलेश यादव केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। अखिलेश यादव ने कहा,''बीजेपी को एक बार अपना संकल्प पत्र फिर पढ़ना चाहिए और बताना चाहिए कि उन्होंने कितनी नौकरी का वादा किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तो कह रहे थे कि 100 दिन में ना जाने कितनी नौकरी दे देंगे तो अब क्यों भूल गए। 70 लाख नौकरी देने की बात की गई थी|



पीएम मोदी द्वारा 10 लाख नौकरियों की घोषणा पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,''भाजपा को अपना संकल्प पत्र दोबारा पढ़ना चाहिए। और देखना चाहिए कि उन्होंने कितनी नौकरियों का वादा किया था।   यूपी में उन्होंने 70 लाख नौकरियों का वादा किया था। यह उनका दूसरा कार्यकाल है, नौकरियां कहां हैं? जब वे सभी सरकारी संपत्ति बेच रहे हैं तो वे रोजगार कैसे देंगे?



उन्होंने कहा,''2014 से अभी तक 20 करोड़ से ज्यादा लोग बेरोजगार पड़े हैं।  युवाओं से नौकरी का वादा करने वाली केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकारें बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर कर रही हैं। भाजपा की सरकार रोजगार देने की जगह बेरोजगारी दे रही है। इसी के चलते महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।