मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लाल किला हिंसा मामले के आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत, जाब के सीएम चन्नी ने जताया गहरा दुख

सोनीपत: पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सोनीपत के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई | दीप सिद्धू को लाल किला हिंसा मामले में आरोपी बनाया गया था। किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली के…

लाल किला हिंसा मामले के आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत, जाब के सीएम चन्नी ने जताया गहरा दुख
लाल किला हिंसा मामले के आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत, जाब के सीएम चन्नी ने जताया गहरा दुख | फ़ोटो: TVL News

सोनीपत:  पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सोनीपत के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई | दीप सिद्धू को लाल किला हिंसा मामले में आरोपी बनाया गया था। किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किला परिसर में हुई हिंसा के मामले में आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू की आज यानि मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई है|  यह हादसा कुंडली मानेसर यानी केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास हुआ। दीप सिद्धू अपने साथियों के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। सोनीपत पुलिस ने दीप सिद्धू की मौत की पुष्टि की है।



शुरुआती जानकारी के अनुसार, दीप सिद्धू की स्कॉर्पियो कुंडली मानेसर हाइवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई‌। जिसके बाद दीप सिद्धू की मौत हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ, दीप सिद्धू ही कार चला रहे थे। उनके साथ उनकी महिला दोस्त भी थी। महिला मित्र का नाम रीना है और वह अमेरिका की रहने वाली है। उक्त महिला को सोनीपत के खरखौंदा अस्पताल में ले जाया गया है। अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।



हरियाणा पुलिस के अनुसार कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर पिपली टोल के पास खड़े ट्रक से पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की कार के टक्कराने से दीप सिद्धू की मौत हो गई।



सोनीपत के SP राहुल शर्मा ने बताया,''हमे आज करीब 9:30 बजे रात में सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को सड़क हादसे के बाद अस्पताल लाया गया है। उस दौरान उनके साथ उनकी एक महिला मित्र भी थीं। इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई और महिला का इलाज जारी है और वो खतरे से बाहर हैं|



पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दीप सिद्धू की मौत पर दुख जताया है| चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट किया प्रसिद्ध अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता दीप सिद्धू के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं|




दीप केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। पिछले साल 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया गया था। लाल किला हिंसा में पुलिस ने कुल 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, जिसमें दीप सिद्धू मुख्य आरोपी थे| उनके खिलाफ 26 जनवरी 2021  को कोतवाली थाने में यूएपीए और कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था| इस केस‌ में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी। 



लाल किला हिंसा मामले में सिद्धू की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा था| फरवरी 2021 में दीप को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था| इसके बाद अप्रैल 2021 में उन्हें कोर्ट ने ज़मानत दे दी थी| वहीं पंजाब चुनाव में सिद्धू अमरगढ़ से शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान का भी प्रचार कर रहे थे।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।