मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गर्मी निकालने वालों की निकल गई भाप: अखिलेश का योगी और अमित शाह पर तंज , बोले - थूक लगाकर पर्चें बांटने वाले भाजपा के नेता को लोगों ने दिखाया खाली सिलेंडर...तो बंद कर दिए कैम्पेन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर एवं उन्नाव में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बसपा के लोग बाबा साहेब के रास्ते से भटक…

गर्मी निकालने वालों की निकल गई भाप: अखिलेश का योगी और अमित शाह पर तंज , बोले - थूक लगाकर पर्चें बांटने वाले भाजपा के नेता को लोगों ने दिखाया खाली सिलेंडर...तो बंद कर दिए कैम्पेन
गर्मी निकालने वालों की निकल गई भाप: अखिलेश का योगी और अमित शाह पर तंज , बोले - थूक लगाकर पर्चें बांटने वाले भाजपा के नेता को लोगों ने दिखाया खाली सिलेंडर...तो बंद कर दिए कैम्पेन | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर एवं उन्नाव में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बसपा के लोग बाबा साहेब के रास्ते से भटक गए हैं। कांग्रेस, बसपा की सरकार बननी नहीं है, इनके चक्कर में मत आना। किसी भी अन्य दल का इस बार खाता नहीं खुलेगा। पहले दो चरणों की हवा सपा के पक्ष में है। गर्मी निकालने वाले ठंडे पड़ गए हैं। गर्मी निकालने वालों की भाप निकल गई। साइकिल इस बार सबसे आगे चल रही है।



अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना के समय अगर सरकार सही समय पर इलाज करा देती तो जाने बच जाती। भाजपा ने गरीबों को अनाथ छोड़ दिया। भाजपा सरकार जो राशन दे रही है वो मार्च तक ही मिलेगा। दिल्ली के बजट में इसके लिए पैसा नहीं है। समाजवादी पार्टी  जब सरकार में आएगी तो जब तक सरकार रहेगी गरीबों को राशन मिलता रहेगा और राशन में सरसों का तेल और घी भी मिलेगा।



 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हुई है। भाजपा सरकार में हिरासत के दौरान सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पूरे देश में उत्तर प्रदेश ही ऐसा है जहां का आईपीएस फरार है। अधिकारी माफिया की पिच बनवा रहे है। आज सबसे ज्यादा असुरक्षित बहन बेटियां है। पंचायत चुनावों के दौरान समाजवादी पार्टी प्रत्याशी का कपड़ा फाड़ने का मामला कौन भूलेगा? उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार डबल हुआ है। 



 यादव ने कहा कि भाजपा के राज में युवाओं के पांच साल इंतजार में कट गए। नौजवानों को कोई रोजगार नहीं मिला। समाजवादी सरकार बनेगी तो टीईटी, बीएड, बीपीएड, 69 हजार शिक्षक भर्ती, शिक्षामित्र सबको नौकरी देंगे। उन्होंने कहा बड़े-बड़े उद्योगपति भारत से बैंकों का पैसा लेकर भाग गए, वे कहां के थे? अभी एक और उद्योगपति बैंक से पैसा लेकर भागा है वह कहां का है? समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि आउटसोर्स व्यवस्था को खत्म करेंगे। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की साजिश है कि आरक्षण खत्म कर दो और सब चीजें प्राइवेट कर दो। भाजपा सरकार हवाई अड्डे बेच रही है। ट्रेन बेचने की तैयारी है। पानी के जहाज बेचे जा रहे हैं। बंदरगाह बेचे जा रहे हैं जब सब बिक जाएगा तो नौकरी रोजगार कैसे मिलेगा? उन्होंने कहा भाजपा के लोग वादा कर रहे थे कि किसानों की आय दुगनी हो जाएगी पर 5 साल में कितने किसानों की आय दोगुनी हुई?



यादव ने कहा कि महंगाई पर वार होगा, समाजवादी सरकार बनने पर गरीब वृद्धो, जरूरतमंद महिलाओं एवं बीपीएल परिवारों को 18 हजार रुपये प्रतिवर्ष पेंशन मिलेगी। समाजवादी कैंटीन एवं किराना स्टोर स्थापित किए जाएंगे। कार्पस फण्ड बनाकर गन्ना किसानों को भुगतान 15 दिन में किया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन फिर बहाल होगी। प्रत्येक फसल पर एमएसपी प्रदान की जाएगी। बिजली का बिल आने पर करेंट लगता है इसलिए 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त मिलेगी। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के डोर-टू-डोर कैम्पेन में भाजपा के नेता थूक लगाकर पर्चें बांट रहे थे अब इनका यह कैम्पेन बंद हो गया है क्योंकि लोगों ने इन्हें खाली सिलेण्डर दिखा दिए। यादव ने कहा कि अगले चरणों में जहां मतदान होने है वहां भी भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। हर जनपद में जनता का सैलाब समाजवादी पार्टी के पक्ष में उमड़ रहा है। जनता ने समाजवादी सरकार बनाने का मन बना लिया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।