नई दिल्ली: रोहिंग्या घुसपैठियों के मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बयान से किनारा करते हुए भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रोहिंग्या घुसपैठिए भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, इनको कानून सम्मत तरीके से भारत से बाहर निकाला जाएगा। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया रोहिंग्या ने कहा,''घुसपैठिए किस तरह से भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, इस पर अरविंद केजरीवाल जी राष्ट्र सुरक्षा को ताक पर रखकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। अभी कुछ समय पहले ऐसी समाचार रिपोर्ट आईं, जिसमें जो तथ्य थे वो जनता को गुमराह करने के लिए थे| इस पर गृह मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया है।
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया रोहिंग्या ने कहा,''29 जुलाई को एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी ने की। अरविंद केजरीवाल जी की जो तुष्टिकरण की राजनीति है उसमें इनको दिल्लीवासियों की चिंता नहीं बल्कि रोहिंग्या घुसपैठिए की चिंता है| 29 जुलाई की बैठक में जल्दबाजी में एक फैसला किया गया कि इन सभी घुसपैठियों को EWS के लिए बन रहे घरों में शिफ्ट किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि मंत्रालय की तरफ से घुसपैठिए को EWS फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया गया है|
बता दें कि,;बुधवार सुबह केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों को ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में स्थानांतरित करने के सरकार के फैसले की सराहना की थी| हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट के मुताबिक अब देश की राजधानी के बक्करवाला में रोहिंग्याओ को EWS फ्लैट्स में शिफ्ट किया जाएगा|
हरदीप पुरी ने ट्वीट कर कहा,'भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है। एक ऐतिहासिक निर्णय के तहत सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्हें बुनियादी सुविधाएं, यूएनएचसीआर आईडी और चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान की जाएंगी।
भारत के अंदर रोहिंग्या लाने वाले भाजपाई, बसाने वाले भाजपाई, अपनी पीठ ठप थपाने वाले भी भाजपाई: AAP
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट के बाद आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर हो गई | AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'भारत के अंदर रोहिंग्या लाने वाले भाजपाई, अब बसाने वाले भाजपाई, अपनी पीठ ठप थपाने वाले भी भाजपाई'|
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, Rohingyas के लिए BJP का षड्यंत्र| दिल्ली के मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस की बैठक में लिखित नोटिस में निर्देश- गृह मंत्रालय की फाइल दिल्ली के मंत्री को नहीं भेजी जाएगी, मुख्य सचिव के बाद फाइल बायपास कर सीधे एलजी के पास जाएगी|
सौरभ भारद्वाज ने कहा,'' केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के Rohingyas को बसाने के Tweet के बाद BJP समर्थक भी ग़ुस्से में हैं। वो कह रहे हैं- उन्हें नहीं पता था कि BJP ऐसी साज़िश रच सकती है। हमें Phone कर बोल रहे हैं कि BJP ऐसी दोगली पार्टी है। मैं BJP समर्थकों से कहना चाहता हूँ कि वो अभी BJP छोड़ दें...
'देश के ख़िलाफ़ BJP का सबसे बड़ा षड्यंत्र: AAP
भारद्वाज ने कहा,'''देश के ख़िलाफ़ BJP का सबसे बड़ा षड्यंत्र‼️ केंद्रीय मंत्री Hardeep Puri ने किया ट्वीट-Modi Govt Rohingya को EWS Flat में बसाएगी....सभी सुविधाओं समेत Police Protection देगी| हो सकता है अब ये Tweet Delete हो जाए....BJP पूरी तरह Exposed; ये देश की सुरक्षा को ख़तरा |............उन्होंने कहा, 'एक तरफ़ PM Modi कहते हैं कि देश के लोगों के लिए Free शिक्षा- स्वास्थ्य के लिए पैसे नहीं हैं दूसरी तरफ़ Modi Govt करोड़ों रूपए इन Rohingyas पर ख़र्च करने का एलान कर रही है|
रोहिंग्याओं को दिल्ली में बसाने की साज़िश को कामयाब नहीं होने देगी AAP सरकार :सिसोदिया
दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कहा,'केंद्र सरकार सुबह सुबह जिस खबर को अपनी उपलब्धि बताती नहीं थक रही थी, आम आदमी पार्टी द्वारा विरोध किए जाने पर , अब इसकी ज़िम्मेदारी दिल्ली सरकार पर डालने लगी है. जबकि हक़ीक़त है कि केंद्र सरकार चोरी छुपे रोहँगियाओं को दिल्ली में स्थाई ठिकाना देने की कोशिश कर रही थी. केंद्र सरकार के इशारे पर LG के कहने पर ही अफ़सरों और पुलिस ने निर्णय लिए जिन्हें, बिना मुख्यमंत्री या गृहमंत्री,दिल्ली को दिखाए LG की मंज़ूरी के लिए भेजा जा रहा था. दिल्ली सरकार अवैध रूप से रोहिंग्याओं को दिल्ली में बसाने की इस साज़िश को कामयाब नहीं होने देगी.
वीएचपी ने भी उठाए सवाल
रोहिंग्याओं को फ्लैट देने के केंद्रीय मंत्री पुरी के बयान पर विश्व हिंदू परिषद ने भी बयान जारी कर इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त की। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने और रोहिंग्याओं को आवास प्रदान करने के बजाय उन्हें वापस भेजने की व्यवस्था करने का आग्रह करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थी दिल्ली के मंजनू-का-टीला इलाके में घृणित अमानवीय परिस्थितियों में रह रहे हैं। ऐसे में रोहिंग्याओं को मदद का प्रस्ताव और भी अधिक निंदनीय हो जाता है।
यह भी पढ़ें: रोहिंग्याओं को फ्लैट देने की बात को गृह मंत्रालय ने नकारा
दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या प्रवासियों को फ्लैट देने की बात को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नकार दिया है। कार्यालय (Ministry of Home Affair) ने कहा कि उनकी तरफ से ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के एक ट्वीट के बाद रोहिंग्या प्रवासियों को फ्लैट देने की बात कही जा रही थी। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ किया है, कि उनकी तरफ से रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को नई दिल्ली के बकरवाला इलाके में ईडब्लूएस फ्लैट देने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि रोहिंग्या घुसपैठिये ही हैं और उन्हें अंतत: उनके संबंधित देश निर्वासित किया जाएगा। तब तक डिटेंशन सेंटर ही उनका ठिकाना है। उन्हें दिल्ली या कहीं भी रहने के लिए फ्लैट समेत अन्य कोई भी सुविधा देने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। उनके कानूनी निर्वासन की प्रक्रिया विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर चल रही है।
5 साल से कम उम्र के बच्चों पर भी फुल रेल टिकट लगाने पर भड़के राहुल गांधी
सुशील मोदी 'झुठा' आदमी है, ऐसा कोई मामला नहीं: क़ानून मंत्री कार्तिकेय सिंह मामले पर लालू यादव
क्या मुफ्त शिक्षा, पेयजल, बिजली को 'रेबड़ियां' कहा जा सकता है?: SC