नई दिल्ली: अब रेलवे में टिकट काउंटर, पूछताछ काउंटर, बुकिंग काउंटर आदि पर भी निजी कर्मचारी रखे जाएंगे।पूर्वोत्तर रेलवे में वाराणसी मण्डल के सात स्टेशनों पर 17 स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है ।जल्द ही इनकी तैनाती की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। अभी कुछ दिन पहले ही एनईआर के लखनऊ मंडल में नौ रेलवे स्टेशनों के पूछताछ और लगेज रूम काउंटर पर प्राइवेट कर्मियों की तैनाती की गई है। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘रोज़गार देने में विफल सरकार अब देश को निजीकरण की बेड़ियों में बांध कर गुलामी की तरफ ले जा रही है, हमारे युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है।
राहुल गांधी ने कहा, ‘भाइयों और बहनों, मित्रों का फायदा किस से होगा - निजीकरण से’!
हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा करने वाले प्रधानमंत्री जी पहले युवाओं को भरी जवानी में रिटायर करने की 'अग्निपथ' योजना लेकर आये, फ़िर ख़बर आई कि बैंकों में भी 'अग्निवीर' की तर्ज पर कर्मचारी रखे जाएंगे और अब रेलवे ने टिकट काउंटर, पूछताछ काउंटर, बुकिंग काउंटर आदि पर निजी कर्मचारी रखने के लिए टेंडर निकालना शुरू कर दिया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ वाराणसी मण्डल के 7 स्टेशनों पर 17 टिकट बुकिंग एजेंट के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट का कार्यकाल 'तीन साल' का होगा।
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘रोज़गार देने में विफल सरकार अब देश को निजीकरण की बेड़ियों में बांध कर गुलामी की तरफ ले जा रही है, हमारे युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। आने वाले वक़्त में बेरोज़गारी से देश के अंदर ऐसे भयावह दृश्य दिखेंगे जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,‘‘ एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर सरकार को चेता रहा हूं, होश में आइए वर्ना बहुत देर हो जाएगी