मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर अशोक गहलोत ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘अभी मुझे 2 जगह दी गई हैं, एक गुजरात की और दूसरी राजस्थान के मुख्यमंत्री की जो मैं पूरी ईमानदारी के साथ निभा रह…

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर अशोक गहलोत ने दिया ये जवाब
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर अशोक गहलोत ने दिया ये जवाब | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘अभी मुझे 2 जगह दी गई हैं, एक गुजरात की और दूसरी राजस्थान के मुख्यमंत्री की जो मैं पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहा हूं। कांग्रेस अध्यक्ष की जो बात चल रही है उसकी एक प्रक्रिया होती है... हम चाहते हैं कि वो (राहुल गांधी) कांग्रेस अध्यक्ष बनें| इससे पहले अशोक गहलोत ने आज इस बात का खंडन किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें कांग्रेस प्रमुख बनने की पेशकश की थी|



कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पार्टी अध्यक्ष पद का ऑफर देने पर राजस्थान के सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘मैं तो ये मीडिया वालों से सुन रहा हूं और कई महीनों से सुना रहा हूं मैं इस बारे में नहीं जानता। जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, मैं उसे पूरा कर रहा हू|



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘अभी मुझे 2 जिम्मेदारी दी गई है, गुजरात और राजस्थान के मुख्यमंत्री की, वो मैं ईमानदारी के साथ निभा रहा हूं। कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने की एक प्रक्रिया होती है। हम चाहेंगे कि राहुल गांधी जी अध्यक्ष बनें|



अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘हम चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतरे हैं। मैंने PM मोदी और गृह मंत्री से पूरे देश में राजस्थान के स्वास्थ्य मॉडल को लागू करने के लिए अनुरोध किया है। ये योजना 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा' योजना है। उनकी आयुष्मान भारत योजना अधूरी है|



सोमवार को अशोक गहलोत ने कहा था कि राहुल गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और अध्यक्ष पद स्वीकार करना चाहिए| उन्होंने कहा था, 'अगर राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए निराशा की बात होगी| बहुत से लोग घर बैठ जाएंगे, उसका नतीजा हम भुगतेंगे| उन्हें (राहुल गांधी) देश में कांग्रेस के लोगों की भावनाओं को समझते हुए, इस पद को खुद स्वीकार करना चाहिए|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।