नई दिल्ली: महंगाई , बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर लगी GST के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) का आज गुरुवार को देशव्यापी हल्लाबोल है| इससे पहले आज सुबह कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला है| राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में तानाशाही है, जो हम देख रहे हैं, वह लोकतंत्र की हत्या है| संसद में हमें डिबेट की इजाजत नहीं दी जाती, हमें गिरफ्तार किया जाता है|
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,'लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस देश ने 70 साल में बनाया उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है| हम महंगाई, बेरोज़गारी और समाज को जो बांटा जा रहा है उसका मुद्दा संसद में उठाना चाहते हैं लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जाता|
विपक्ष कानूनी ढांचा, न्यायिक संरचना, चुनावी संरचना के बल पर लड़ती है। यह सब ढांचे सरकार का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने अपने लोग इन संस्थानों में बैठा रखे हैं। हिंदुस्तान का कोई भी संस्थान स्वतंत्र नहीं है, वह RSS के नियंत्रण में है|
राहुल गांधी ने कहा कि,''मैं जितना लोगों की आवाज़ उठाता हूं, जितना सच बोलता हूं उतना ज़्यादा मुझ पर हमला किया जाता है। मैं लोकतंत्र के लिए खड़े होने का अपना काम करता रहुंगा... यह बात समझ लीजिए कि जो धमकाता है वह डरता है|
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,''हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था। हिटलर कैसे चुनाव जीतता था? उसके पास सारी संस्थान उसके हाथ में थी। उसके पास पूरा ढ़ांचा था। मुझे पूरा ढांचा दे दो फिर मैं दिखाऊंगा चुनाव कैसे जीता जाता है|
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,मुझे लगता है कि वह (केंद्रीय वित्त मंत्री) जिस मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल की बात कर रही हैं, वह कुछ और है। मुझे नहीं लगता कि वित्त मंत्री को भारत की अर्थव्यवस्था में क्या हो रहा है, इसकी कोई समझ है। उनको इसकी शून्य समझ। वह वहां एक मुखपत्र के रूप में है|
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,''किसी ने कभी कल्पना नहीं की थी कि देश में ऐसा वक्त भी आएगा कि तिरंगों के लिए लोगों को समाप्त होते देखा जाएगा। कोई कल्पना नहीं कर सकता जिस रूप में संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। महंगाई, बेरोज़गारी, GST पर कोई सुनवाई करने वाला नहीं है|