मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

हिंदुस्तान में कोई भी व्यक्ति, गैर राजनीतिक या फिल्मस्टार, कोई भी अगर सरकार के खिलाफ बोलता है..तो उसके खिलाफ सारे संस्थानों को लगा दिया जाता है, जेल में डाल दिया जाता है: राहुल गांधी

नई दिल्‍ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘लोकतंत्र की जो मौत हो रही है, उसके बारे में आपको क्या महसूस हो रहा है? इस देश ने जो 70 साल में बनाया, उसको 8 स…

हिंदुस्तान में कोई भी व्यक्ति, गैर राजनीतिक या फिल्मस्टार, कोई भी अगर सरकार के खिलाफ बोलता है..तो उसके खिलाफ सारे संस्थानों को लगा दिया जाता है, जेल में डाल दिया जाता है: राहुल गांधी
हिंदुस्तान में कोई भी व्यक्ति, गैर राजनीतिक या फिल्मस्टार, कोई भी अगर सरकार के खिलाफ बोलता है..तो उसके खिलाफ सारे संस्थानों को लगा दिया जाता है, जेल में डाल दिया जाता है: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला  बोलते हुए कहा, ‘‘लोकतंत्र की जो मौत हो रही है, उसके बारे में आपको क्या महसूस हो रहा है? इस देश ने जो 70 साल में बनाया, उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है| आज हिंदुस्तान में 4 लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे उठाने चाहते हैं, समाज को बांटा जा रहा है, उसके बारे में चर्चा करना चाहते हैं | हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है, सड़क पर अरेस्ट किया जाता है, ये आज हिंदुस्तान की हालत है| वर्तमान माहौल में मीडिया हिम्मत नहीं दिखा सकती|



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में विपक्ष संस्थानों के बल पर लड़ता है। मतलब देश का लीगल स्ट्रक्चर होता है, इलेक्टोरल स्ट्रक्चर होता है, जो देश की मीडिया होती है। उसके बल पर विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन इन सभी संस्थानों में सरकार ने अपने लोग बिठा रखे हैं| हिंदुस्तान का हर संस्थान आज स्वतंत्र, निष्पक्ष नहीं है। हिंदुस्तान का हर संस्थान आज RSS के नियंत्रण में है। हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं, हम हिंदुस्तान के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ लड़ रहे हैं|



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जब हमारी सरकार होती थी, तब इंफ्रास्ट्रक्चर निष्पक्ष रहता था। हम इंफ्रास्ट्रक्चर को कंट्रोल नहीं करते थे, तब राजनीतिक पार्टियों के बीच लड़ाई होती थी| वर्तमान समय में पूरा फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर उनके साथ है, अगर कोई दूसरी पार्टी को सपोर्ट करना चाहे तो उसके खिलाफ ED, सीबीआई लगा दी जाती है। बीजेपी-संघ फाइनेंसियल मोनोपॉली है|



राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी हिंदुस्तान में है, महंगाई बढ़ती जा रही है। पता नहीं ये आंकड़े वित्त मंत्री को दिख रहे हैं या उनको कहा गया है कि बस कुछ भी बोलते जाइए| सच्चाई एक है, लेकिन धारणा अलग बनाई जाती है। कहते हैं- स्टार्टअप इंडिया से पूरा ट्रांसफॉर्मेशन कर दिया। लेकिन आप दिखाइए कि स्टार्टअप इंडिया कहां है? स्टार्टअप इंडिया लोगों को सड़क पर फेंक रही है|



उन्होंने कहा, ‘‘ यूएन कह रहा है कि 5 मिलियन लोग (कोरोना कहर में)  मर गए हैं, लेकिन सरकार कह रही है कि वो झूठ बोल रहे हैं। गुजरात में लाशों के ढेर लग गए थे, ऐसे ही गंगा में भी आपने देखा, लाखों लोग मरे थे। मगर हिंदुस्तान की सरकार कह रही थी कि ये सच्चाई नहीं है| राहुल गांधी ने कहा, ‘‘बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, मगर हिंदुस्तान की सरकार कह रही है कि ये सच्चाई नहीं है। ऐसे ही महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन हिंदुस्तान की वित्तमंत्री कह रही हैं कि महंगाई नहीं है। पूरा कम्युनिकेशन स्ट्रक्चर उनके हाथ में है|



राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जितना मैं सच्चाई बोलूंगा, उतना मेरे ऊपर आक्रमण होगा। मेरी ये समस्या है कि मैं सच्चाई बोलता हूं, डरता नहीं हूं| मैं लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े होने का अपना काम करूंगा, महंगाई-बेरोजगारी का मुद्दा उठाने का काम करूंगा। फिर मेरे ऊपर और आक्रमण होंगे| 


- जो आज हिंदुस्तान की हालत है उससे डरते हैं 

- जो उन्होंने वादे किए थे और पूरे नहीं किए, उससे डरते हैं 

- महंगाई-बेरोजगारी से डरते हैं

- जनता की शक्ति से डरते हैं। इसलिए डरते हैं, क्योंकि वो झूठ बोलते हैं



राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हिंदुस्तान में कोई भी व्यक्ति, गैर राजनीतिक या फिल्मस्टार, कोई भी अगर सरकार के खिलाफ बोलता है। तो उस व्यक्ति के खिलाफ हिंदुस्तान के सारे संस्थानों को लगा दिया जाता है। ये सिर्फ कांग्रेस पार्टी की बात नहीं है| शायद देश को आज ये बात समझ नहीं आ रही है, लेकिन जल्द देश को ये बात समझ आएगी कि देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है। देश में लोकतंत्र सिर्फ यादों में है|



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘इस सरकार के खिलाफ बोलने वाले पर हमला किया जाता है, जेल में डाल दिया जाता है| लोगों के मुद्दों को उठाने नहीं दिया जा रहा है



उन्होंने कहा, ‘‘ये गांधी परिवार पर इसलिए आक्रमण करते हैं कि हम एक विचारधारा के लिए लड़ते हैं और देश में हमारे जैसे करोड़ों लोग हैं। हम लोकतंत्र के लिए लड़ते हैं, हम सांप्रदायिक सद्भाव के लिए लड़ते हैं| ये लड़ाई सिर्फ मैं नहीं लड़ रहा, बल्कि हम सालों से लड़ रहे हैं, मेरे परिवार ने शहादत दी है। ये हमारी जिम्मेदारी है, हम विचारधारा के लिए लड़ते हैं|



- जब हिंदू-मुस्लिम को लड़ाया जाता है, तब हमें दर्द होता है।

 - जब किसी दलित को मारा जाता है, तब हमें दर्द होता है। 

- जब किसी महिला पर अत्याचार होता है, तब हमें दर्द होता है 

इसीलिए हम लड़ते हैं, ये परिवार नहीं एक विचारधारा है



राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था, हिटलर भी चुनाव जीत जाता था। हिटलर चुनाव ऐसे जीतता था कि जर्मनी के पूरे-पूरे संस्थान उसके हाथ में थे, उसके हाथ में पैरामिलिट्री फॉर्सेज थी, उसके पास पूरा का पूरा ढांचा था | मुझे भी पूरा का पूरा ढांचा दे दो फिर मैं दिखाऊंगा कि इलेक्शन कैसे जीता जाता है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।