मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

केंद्र सभी ईंधन 'करों' का 68% लेता है, फिर भी पीएम जिम्मेदारी से बचते हैं...और दोष राज्यों पर..: राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका संघवाद “सहकारी नहीं बल्कि जबरदस्ती” है और देश को ऐसे पीएम की जरूरत है जो राज्यों को समान भ…

केंद्र सभी ईंधन 'करों' का 68% लेता है, फिर भी पीएम जिम्मेदारी से बचते हैं...और दोष राज्यों पर..: राहुल गांधी
केंद्र सभी ईंधन 'करों' का 68% लेता है, फिर भी पीएम जिम्मेदारी से बचते हैं...और दोष राज्यों पर..: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका संघवाद “सहकारी नहीं बल्कि जबरदस्ती” है और देश को ऐसे पीएम की जरूरत है जो राज्यों को समान भागीदार के रूप में मानता हो, विरोधियों के रूप में नहीं। दरअसल ,' पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों की बैठक में विपक्ष के शासन वाले राज्यों से पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने को कहा था|



''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्ष शासित राज्यों से पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने के लिए कहने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों का ठीकरा राज्य पर फोड़ दिया जाता है, जबकि सभी ईंधन करों का 68% केंद्र द्वारा लिया जाता है| और पीएम फिर भी जिम्मेदारी से बचते हैं।



कांग्रेस सांसद ने ट्वीट किया, "उच्च ईंधन की कीमतें - राज्यों को दोष दें। कोयले की कमी - राज्यों को दोष दें। ऑक्सीजन की कमी - राज्यों को दोष दें। सभी ईंधन टैक्स का 68% केंद्र द्वारा लिया जाता है। फिर भी, पीएम जिम्मेदारी से बचते हैं। मोदी का संघवाद सहकारी नहीं है। यह जबरदस्ती है।"



-High Fuel prices - blame states 

-Coal shortage - blame states 

-Oxygen shortage - blame states 

-68% of all fuel taxes are taken by the centre. Yet, the PM abdicates responsibility. 

-Modi’s Federalism is not cooperative. It’s coercive.



बता दें कि, कल यानी बुधवार को कोरोना स्थिति पर समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष की राज्य सरकारों पर निशाना साधा था। कोरोना स्थिति पर समीक्षा बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यों से उनके हिस्से का टैक्स घटाने की अपील की है, ताकि जनता पर महंगाई का बोझ कम किया जा सके।  पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी के दौरान वैट कम नहीं करने वाले राज्यों को लेकर पीएम मोदी ने कहा, 'मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं, सिर्फ चर्चा कर रहा हूं| ,




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।