मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम: सपा प्रमुख अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है। सत्ता का अहंकार भाजपाईयों के सिर च…

उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम: सपा प्रमुख अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम: सपा प्रमुख अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है। सत्ता का अहंकार भाजपाईयों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। वे कानून का शासन नहीं अपनी मनमर्जी का शासन चलाने को बेकरार है। शासन-प्रशासन सरकार की मंशा के अनुसार जनता के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। जनता के प्रतिनिधि ही सरकार के लिए दिक्कतें पैदा कर रहे हैं। परेशान जनता अब भगवान भरोसे जीने को मजबूर है।



पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,''बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे तहसीलदार को भाजपा विधायक केतकी सिंह के लोगों ने रोक दिया। सत्ता की हनक में अवैध निर्माण के संरक्षण का यह कोई पहला उदाहरण नहीं है। कई स्थानों पर ऐसी कहानी दोहराई गई है।



अखिलेश ने कहा कि,''लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने से मना करने पर दबंग भाजपा नेता दक्ष जोशी ने साथियों के साथ मिलकर दारोगा से अभद्रता की। यूपी में अपराधियों के हौसले बुलन्द है। राजनीतिक प्रश्रय पाकर भाजपाई कार्यकर्ता अब कानून को अपने हाथ में लेने के साथ ही बेलगाम होकर कानून के पालनहारों पर सरेआम हाथ भी उठा रहे हैं।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''कन्नौज में जांच के लिए गई महिला दारोगा और सिपाही पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। बरेली में दारोगा ने युवती से दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर गर्भपात कराया। जब पुलिस ही बहन बेटियों और महिलाओं का करेगी उत्पीड़न तो उन्हें इंसाफ कौन देगा? विज्ञापनों में झूठा प्रचार करने वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जी के लॉ-एण्ड-आर्डर की सच्चाई जनता के सामने है।



उन्होंने कहा,'समाजवादी सरकार में जहां यूपी डायल 100 की पुलिस सेवा अपराध नियंत्रण के लिए दी गई थी वहीं भाजपा सरकार की पुलिस कहीं भी, कभी भी लोगों को मृत्यु बांटने का काम निरन्तर कर रही है। उत्तर प्रदेश की पुलिस अपने हाथ में कानून लेकर फैसले कर रही है। कानपुर में पुलिस पिटाई से युवक की मृत्यु हो गई। शासन और प्रशासन के संरक्षण में नागरिकों की हत्याएं हो रही हैं ऐसे में कोई कैसे सुरक्षित रह सकता है? कानून को अपना काम करने नहीं दिया जा रहा है।



https://www.thevirallines.net/prayagraj-news-uttar-pradesh-contractor-brijesh-singh-shot-dead-at-the-malhara-railway-crossing-of-naini-thana-area 



समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि,'''बरेली में नशे में धुत सिपाही ने गरीब की गुमटी में कार घुसा दी। सच तो यह है कि भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन अहंकार के नशे में धुत है। जनता बेचारी न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। उन्हें न्याय देने वाला कोई नहीं है। गोरखपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई।



उन्होंने कहा,''प्रयागराज के नैनी में बाइक पर बच्चों को ले जा रहे बृजेश सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई। प्रयागराज में ही धूमनगंज में डबल मर्डर की घटना भाजपाई जंगलराज का एक और जीवंत उदाहरण है।



https://www.thevirallines.net/prayagraj-news-uttar-pradesh-double-murder-two-youths-shot-dead-accused-arrested 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।