नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है| मोदी सरकार पर करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि,'' मोदी सरकार ने न तो देश से वफ़ादारी निभाई, न ही जनता से| वफ़ादारी और अदाकारी में फर्क है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘वफ़ादारी और अदाकारी में फर्क है।
मोदी सरकार ने न तो देश से वफ़ादारी निभाई, न ही जनता से। मैं बात कर रहा हूं महंगाई की।
राहुल गांधी ने कहा,अगर आपको लग रहा है कि महंगाई आगे चल कर कम हो जाएगी, तो आप ग़लतफहमी में हैं। आने वाले दिनों में मोदी सरकार के नए प्रहार के लिए तैयार हो जाइए।
उन्होंने कहा, ‘‘आरबीआई ने रेपो रेट में 0.50% का इज़ाफ़ा किया है जो अब बढ़कर 4.90% हो गया है। आरबीआई के अनुसार 2022-23 में महंगाई और ज़्यादा बढ़ने वाली है, वहीं 6.7% रहेगा रिटेल इनफ्लेशन।
सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने आम जनता पर महंगाई का ऐसा बोझ डाला है कि अब लोगों के बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। होम, ऑटो, पर्सनल लोन और EMI's महंगी होंगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि मध्यमवर्गीय और नौकरीपेशा लोग कहां जाएं और अपना परिवार कैसे पालें?