मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

घबराए और सहमे हुए हैं राहुल गांधी: रविशंकर प्रसाद का का पलटवार

नई दिल्‍ली: महंगाई , बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर लगी GST के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) का आज गुरुवार को देशव्यापी हल्लाबोल है| इससे पहले आज, गुरुवार सुबह कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने…

घबराए और सहमे हुए हैं राहुल गांधी: रविशंकर प्रसाद का का पलटवार
घबराए और सहमे हुए हैं राहुल गांधी: रविशंकर प्रसाद का का पलटवार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  महंगाई , बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर लगी GST के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) का आज गुरुवार को देशव्यापी हल्लाबोल है| इससे पहले आज, गुरुवार सुबह कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है| राहुल गांधी के प्रेस वार्ता के बाद भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया हैं| उन्होंने कहा,''राहुल गांधी घबराए और सहमे हुए हैं। 



राहुल गांधी के प्रेस वार्ता पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "अभी हम लोगों ने राहुल गांधी जी की प्रेस वार्ता देखी। राहुल गांधी घबराए और सहमे हुए हैं। महंगाई और बेरोजगारी पर जब चर्चा होती है तो वे आते नहीं है, सदन से बाहर चले जाते हैं|



रविशंकर प्रसाद ने कहा,निर्मला जी ने विस्तार में बताया कि कोविड महामारी के बाद भी भारत की आर्थिक स्थिति दुनिया के कई बड़े देशो की तुलना में काफी अच्छी है। सबसे अधिक पूंजी निवेश हुआ है। कोविड महामारी के बावजूद 200 करोड़ मुफ्त वैक्सीन लगाई गई और 80 करोड़ लोगों को आज तक भोजन कराया जाता है| 



रविशंकर प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी ने साफ झूठ बोला है। अभी 2 दिन पहले सदन में चर्चा हुई उसमें कांग्रेस पार्टी के लोगों ने भाग लिया कि नहीं? निम्न स्तर के आरोप लगाए कि नहीं? राहुल गांधी ने ये झूठ क्यों बोला कि उनको बोलने नहीं दिया जाता है? ये देश को बताना जरूरी है|  महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा एक बहाना है। सही कारण ED को धमकाना, डराना और परिवार को बचाना है। ये असली कारण है|



वित्त मंत्री को भारत की अर्थव्यवस्था में क्या हो रहा है, इसकी कोई समझ नहीं: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (केंद्रीय वित्त मंत्री) जिस मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल की बात कर रही हैं, वह कुछ और है। मुझे नहीं लगता कि वित्त मंत्री को भारत की अर्थव्यवस्था में क्या हो रहा है, इसकी कोई समझ है। उनको इसकी शून्य समझ। वह वहां एक मुखपत्र के रूप में है|



हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘‘लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस देश ने 70 साल में बनाया उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है| हम महंगाई, बेरोज़गारी और समाज को जो बांटा जा रहा है उसका मुद्दा संसद में उठाना चाहते हैं लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जाता|



हिटलर भी चुनाव जीत जाता था: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

राहुल गांधी ने कहा, ‘हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था। हिटलर कैसे चुनाव जीतता था? उसके पास सारी संस्थान उसके हाथ में थी। उसके पास पूरा ढ़ांचा था। मुझे पूरा ढांचा दे दो फिर मैं दिखाऊंगा चुनाव कैसे जीता जाता है|



जो धमकाता है वह डरता है: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘‘, ‘मैं जितना लोगों की आवाज़ उठाता हूं, जितना सच बोलता हूं उतना ज़्यादा मुझ पर हमला किया जाता है। मैं लोकतंत्र के लिए खड़े होने का अपना काम करता रहुंगा... यह बात समझ लीजिए कि जो धमकाता है वह डरता है| 



हर संस्था में आरएसएस का आदमी बैठा है : राहुल गांधी

सरकार विपक्ष के सवालों के बावजूद दबाव में नहीं दिख रही, इसके पीछे के कारण को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि देश के मीडिया समेत हर इंस्टीट्यूशन पर सरकार का कब्जा है| हर संस्था में आरएसएस का एक व्यक्ति बैठा है...विपक्ष कानूनी ढांचा, न्यायिक संरचना, चुनावी संरचना के बल पर लड़ती है। यह सब ढांचे सरकार का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने अपने लोग इन संस्थानों में बैठा रखे हैं। हिंदुस्तान का कोई भी संस्थान स्वतंत्र नहीं है, वह RSS के नियंत्रण में है|



गांधी ने कहा, ‘‘,ये गांधी परिवार पर इसलिए आक्रमण करते हैं कि हम एक विचारधारा के लिए लड़ते हैं और देश में हमारे जैसे करोड़ों लोग हैं। हम लोकतंत्र के लिए लड़ते हैं, हम सांप्रदायिक सद्भाव के लिए लड़ते हैं| ये लड़ाई सिर्फ मैं नहीं लड़ रहा, बल्कि हम सालों से लड़ रहे हैं, मेरे परिवार ने शहादत दी है। ये हमारी जिम्मेदारी है, हम विचारधारा के लिए लड़ते हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।