मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आपकी पार्टी में लोकतंत्र है?: राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार

नई दिल्ली: भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए पूछा है कि क्या आपकी पार्टी में लोकतंत्र है| केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘जो लोग अपनी खुद की पार्टी में लोकतंत्…

आपकी पार्टी में लोकतंत्र है?: राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार
आपकी पार्टी में लोकतंत्र है?: राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए पूछा है कि क्या आपकी पार्टी में लोकतंत्र है| केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘जो लोग अपनी खुद की पार्टी में लोकतंत्र के बारे में यकीन नहीं रखते और जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया वे देश में लोकतंत्र के बारे में बात कर रहे हैं| दरअसल,प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,‘‘,'लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस देश ने 70 साल में बनाया उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है| 



राहुल गांधी पर प???टवार करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘जो लोग अपनी खुद की पार्टी में लोकतंत्र के बारे में यकीन नहीं रखते और जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया वे देश में लोकतंत्र के बारे में बात कर रहे हैं, यह हास्यास्पद है। 



राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से ईडी की पूछताछ पर जोशी ने कहा,जो भी हो रहा है वह भारत के क़ानून के तहत हो रहा है और उनको इसमें सहयोग करना चाहिए| जहां तक मल्लिकार्जुन खड़गे को ED द्वारा बुलाए जाने की बात है तो वह उस कंपनी के CEO हैं।अगर उनको बुलाया जा रहा है तो उन्हें सहयोग करना चाहिए। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बुलाया गया था तब संसद का सत्र नहीं चल रहा था तब भी उन्होंने सहयोग नहीं किया था|



हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं बल्कि 4 लोगों की तानाशाही: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,‘‘ आज देश में तानाशाही है, जो हम देख रहे हैं, वह लोकतंत्र की हत्या है| संसद में हमें डिबेट की इजाजत नहीं दी जाती, हमें गिरफ्तार किया जाता है| आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है| आज हिंदुस्तान में 4 लोगों की तानाशाही है। हिन्दुस्तान में कोई भी व्यक्ति अगर सरकार के खिलाफ कुछ बोलता है तो उसके पीछे सरकार की सभी संस्थाएं पड़ जाती है| जेल में डाल दिया जाता है|



राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हिंदुस्तान में कोई भी व्यक्ति, गैर राजनीतिक या फिल्मस्टार, कोई भी अगर सरकार के खिलाफ बोलता है। तो उस व्यक्ति के खिलाफ हिंदुस्तान के सारे संस्थानों को लगा दिया जाता है। ये सिर्फ कांग्रेस पार्टी की बात नहीं है| शायद देश को आज ये बात समझ नहीं आ रही है, लेकिन जल्द देश को ये बात समझ आएगी कि देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है। देश में लोकतंत्र सिर्फ यादों में है|



हिटलर भी चुनाव जीत जाता था: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी  पर निशाना साधते हुए कहा,‘‘हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था, हिटलर भी चुनाव जीत जाता था। हिटलर चुनाव ऐसे जीतता था कि जर्मनी के पूरे-पूरे संस्थान उसके हाथ में थे, उसके हाथ में पैरामिलिट्री फॉर्सेज थी, उसके पास पूरा का पूरा ढांचा था | मुझे भी पूरा का पूरा ढांचा दे दो फिर मैं दिखाऊंगा कि इलेक्शन कैसे जीता जाता है|



हर संस्था में आरएसएस का आदमी बैठा है : राहुल गांधी

सरकार विपक्ष के सवालों के बावजूद दबाव में नहीं दिख रही, इसके पीछे के कारण को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि देश के मीडिया समेत हर इंस्टीट्यूशन पर सरकार का कब्जा है| हर संस्था में आरएसएस का एक व्यक्ति बैठा है...विपक्ष कानूनी ढांचा, न्यायिक संरचना, चुनावी संरचना के बल पर लड़ती है। यह सब ढांचे सरकार का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने अपने लोग इन संस्थानों में बैठा रखे हैं। हिंदुस्तान का कोई भी संस्थान स्वतंत्र नहीं है, वह RSS के नियंत्रण में है|



गांधी ने कहा, ‘‘,ये गांधी परिवार पर इसलिए आक्रमण करते हैं कि हम एक विचारधारा के लिए लड़ते हैं और देश में हमारे जैसे करोड़ों लोग हैं। हम लोकतंत्र के लिए लड़ते हैं, हम सांप्रदायिक सद्भाव के लिए लड़ते हैं| ये लड़ाई सिर्फ मैं नहीं लड़ रहा, बल्कि हम सालों से लड़ रहे हैं, मेरे परिवार ने शहादत दी है। ये हमारी जिम्मेदारी है, हम विचारधारा के लिए लड़ते हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।